25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
03-Feb-2025 01:45 PM
By First Bihar
Bihar News: पटना के लोगों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली है. मार्च महीने तक बख्तियारपुर से मोकामा के बीच 44 किमी लंबी फोरलेन सड़क मार्च से चालू हो जाएगा. बताया जाता है कि 95 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है.
मार्च महीने से बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर गाड़ियां दौड़नी शुरू हो जाएंगी. पटना से बख्तियारपुर तक 50 किलोमीटर फोरलेन सड़क काफी पहले ही बन गई है, जिस पर सालों से परिचालन जारी है. अब मोकामा होते हुए यह सड़क सीधे राजेंद्र पुल और गंगा नदीं पर बन रहे सिमरिया पुल से जुड़ जाएगी. इससे उत्तर बिहार आना-जाना सुगम हो जाएगा. सड़क के तैयार हो जाने से यात्रियों का कम से कम एक घंटे का समय बचेगा.
बख्तियारपुर से मोकामा जाने के लिए वर्तमान में पुरानी सड़क का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे काफी समय की बर्बादी होती है. फोरलेन चालू हो जाने से 1.5 घंटे का सफर 30 मिनट तय की जा सकेगी. बता दें, सड़क का निर्माण कार्य फरवरी 2016 में शुरू की गई थी. फोरलेन सड़क के तैयार हो जाने से बख्तियारपुर से मोकामा, बेगूसराय, समस्तीपुर, लखीसराय और पूर्वी व पूर्वोत्तर बिहार जाने वाले लाखों लोगों को राहत मिलेगी. अभी आधिकारिक रूप से लोग फोरलेन का इस्तेमाल पटना से बख्तियारपुर के बीच ही करते हैं.
मार्च 2025 में बख्तियारपुर से बाढ़ के बीच के स्ट्रेच का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर पंडारक में टोल बूथ काम करने लगेगा. बख्तियारपुर से मोकामा की तरफ जाने के लिए करनौती गांव के पास रेलवे लाइन के ऊपर पुल का निर्माण कार्य जारी है. एक लेन का काम अगले महीने तक पूरा हो जाएगा.