ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : शराब के नशे में धुत ASI ने मचाया हंगामा, ग्रामीणों ने बनाया बंधक ! थाने की पुलिस ने खुद किया गिरफ्तार BIHAR NEWS : अब कारा कर्मियों को मिलेगा आरामदायक घर! बिहार सरकार बनाएगी 44 आधुनिक आवासीय भवन, जानिए कितने रुपए होंगे खर्च मछली कारोबार विवाद में खूनी खेल! चौकीदार के साले की पीट-पीटकर हत्या, फिर मारी गोली patna train accident : पटना-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए तीन मजदूर, मौके पर मौत बिहार में मादक पदार्थ तस्करी का बड़ा नेटवर्क का भंडाफोड़, दरभंगा-पटना से 5 गिरफ्तार, 345 ग्राम हीरोइन बरामद BIHAR NEWS : जमीन बंटवारे का खूनी खेल! शराब के नशे में मां की बेरहमी से हत्या, गांव में हडकंप का माहौल बैंड-बाजों के साथ अनंत सिंह का स्वागत,जेल से बाहर आने के बाद कहा - अब जनता का काम करेंगे... Bihar Politics : शरद यादव से ललन सिंह तक; अब फिर नीतीश कुमार बने JDU के बॉस, जानिए अब तक कितनी दफा संभाल चुके हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व वंदे भारत की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान मौत; स्टेशन पर मची अफरातफरी Bihar news : पिघली सियासी दूरी ! चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस के छुए पैर,तस्वीर वायरल; क्या खत्म होगी नाराजगी?

Home / bihar / patna-news / Bihar News: फल-सब्जी उत्पादन में बिहार ने भरी उड़ान! आलू और आम के...

Bihar News: फल-सब्जी उत्पादन में बिहार ने भरी उड़ान! आलू और आम के प्रोडक्शन में पहुंचा तीसरे नंबर पर, मखाना..लीची..मशरूम में टॉप-1 रैंकिंग बरकरार

Bihar News: आलू और आम उत्पादन में बिहार तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। साथ ही इन फलों की खेती में बिहार अव्वल स्थान पर है।

17-Mar-2025 08:04 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Bihar News: बिहार आज देशभर को फल और सब्जी खिलाने की स्थिति में आ चुका है। बिहार में सब्जी और फलों की पैदावार लगातार बढ़ रही है। आलू और आम उत्पादन में बिहार देश भर में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। वहीं लीची, मशरूम और मखाना उत्पादन में बिहार नंबर वन पर बरकरार है। इसके अलावे शहद, भिंडी और केला उत्पादन में भी वृद्ध हुई है।


शहद उत्पादन में बिहार चौथे, भिंडी में पांचवे और केला उत्पादन में आठवें नबंर पर आ गया है। सब्जियों और फलों के उत्पादन में वृद्धि के कारण बिहार सब्जी उत्पादन में देश भर में चौथे स्थान और फलों में आठवें नंबर पर पहुंच गया है। बिहार में सब्जी और फल के पैदावार में हो रही बढ़ोतरी से बिहार की राष्ट्रीय हिस्सेदारी भी बढ़ रही है। देश के कुल आम का आठ फीसदी उत्पादन बिहार में हो रहा है। वहीं देश के कुल आलू का पांच प्रतिशत बिहार में उपज रहा है।


वहीं देश के कुल उपज का 12% शहद, 13% भिंडी और पांच फीसदी केला बिहार में हो रहा है। अन्य फल-सब्जियों की पैदावार बढ़ाने को लेकर भी सरकार के स्तर पर काम किये जा रहे हैं। केला और आम के विकास के लिए अलग से योजना शुरू हुई है। इसके साथ ही फलों के विकास के लिए फल विकास योजना शुरू की गयी है। इसमें 50 फीसदी अनुदान सरकार देगी। वहीं दक्षिण बिहार में सेब, बेर और बेल के उत्पादन को भी बढ़ाया जायेगा।