Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली
08-May-2025 12:31 PM
By First Bihar
बिहार में सड़क निर्माण को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। राज्य में अब फोर लेन और सिक्स लेन सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया तेज़ होने जा रही है। इस संबंध में बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। मुलाकात के बाद नवीन ने बताया कि कई लंबित राष्ट्रीय उच्च पथ (NH) परियोजनाएं जल्द ही शुरू की जाएंगी और पांच एनएच प्रोजेक्ट के लिए फोर लेनिंग का टेंडर जल्द जारी होगा।
क्या कहा मंत्री नितिन नवीन ने?
नवीन ने बताया कि नितिन गडकरी ने राज्य की वार्षिक कार्ययोजना 2025-26 को जल्द मंजूरी देने और लंबित परियोजनाओं को शीघ्र प्रारंभ कराने का भरोसा दिया है। इसके अलावा कई प्रोजेक्ट की डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जा रही है।
जल्द आएंगे ये टेंडर:
NH-322, NH-333A, NH-1335 (भागलपुर–बलझोर मार्ग) इन सभी परियोजनाओं के लिए फोर और सिक्स लेन निर्माण के टेंडर जल्द ही जारी होंगे।
बक्सर–भागलपुर एक्सप्रेसवे बनेगा सिक्स लेन:
नवीन ने यह भी बताया कि बक्सर से भागलपुर तक सिक्स लेन एक्सप्रेसवे का डीपीआर जल्द तैयार होगा। इसके अलावा दीदारगंज से सरिस्ताबाद तक एलिवेटेड सड़क परियोजना पर भी काम होगा।
एनएचएआई को निर्देश जारी:
केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इन सभी प्रोजेक्ट्स को लेकर एनएचएआई (NHAI) को टेंडर की प्रक्रिया जल्द शुरू करने का निर्देश भी दे दिया है।
बिहार को मिलेगा बड़ा फायदा:
इन योजनाओं से बिहार के लोगों को न सिर्फ बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि व्यापार, परिवहन और रोज़गार के क्षेत्र में भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।