निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार बिहार में पैक्स चुनाव में बड़ा बदलाव: अब आम लोग भी बन सकेंगे सदस्य… जानिए कैसे बदल गई पूरी प्रक्रिया Bihar Bhumi: बिहार में जमीन सर्वे और भूमि रिकॉर्ड डिजिटलाइजेशन की रफ्तार हुई धीमी, 4.6 करोड़ आवेदन लंबित; फेल होगी डेडलाइन?
17-Dec-2025 07:14 PM
By Viveka Nand
Bihar Ips Transfer: बिहार कैडर के 6 आईपीएस अधिकारी राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद में प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह सभी 1 से 26 दिसंबर तक फेज- 3 का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं. गृह विभाग ने इन सभी अधिकारियों के प्रतिस्थानी की व्यवस्था की है . इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.
नागरिक सुरक्षा के पुलिस महानिरीक्षक पंकज कुमार राज की जगह पर आंतरिक व्यवस्था से काम चलाया जाएगा. जबकि डीआईजी तिरहुत क्षेत्र चंदन कुशवाहा की जगह पर जयंत कांत काम करेंगे . गया के वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार की जगह पर अपराध अनुसंधान विभाग के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा जिम्मेदारी संभालेंगे.
पटना के रेल पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इनामुल हक मेंगनू की जगह पर राजीव-1 पुलिस अधीक्षक एससीआरबी जिम्मा संभालेंगे . बगहा के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज की जगह पर निर्मला कुमारी जो बिहार स्वाभिमान विशेष सशस्त्र दस्ता की समादेष्टा हैं वह काम करेंगी. सिवान के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार तिवारी की जगह पर विक्रम सिहाग पुलिस अधीक्षक (पदस्थापन की प्रतीक्षा) काम देखेंगे.