ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर... सरकार लागू करने...

Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर... सरकार लागू करने जा रही यह 'मॉड्यूल', इसके क्या हैं फायदे

नीतीश सरकार कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल लागू करने जा रही है. इस मॉड्यूल के माध्यम से कर्मचारियों के बारे में पूरी जानकारी एक क्लिक में मिल जाएगी.

24-Feb-2025 12:24 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. नीतीश सरकार एक और नया प्रयोग करने जा रही है. कर्मचारिय़ों की संख्या से लेकर अन्य जानकारी एक जगह मिले, इसके लिए नए सिस्टम पर काम किया जा रहा है. कर्मचारियों की संख्या एवं उनकी कार्य कुशलता के साथ अन्य जानकारी एक क्लिक पर मिले, इसके लिए कैडर मैनेजमेंट मॉड्यूल लागू करने की तैयारी है। 

 कैडर मैनेजेमेंट मॉड्यूल लागू करने की तैयारी 

बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन को यह जिम्मा दिया गया है. इस दिशा में काम भी प्रारंभ कर दिया गया है. कैडर मैनेजेमेंट मॉड्यूल लागू करने के लिए बैठक भी हो चुकी है.पिछले वर्ष अक्टूबर में हुई बैठक में सभी विभागों से अपने कर्मियों के संबंध में जानकारियां मांगी गई थी. जानकारी के अनुसार, संसदीय कार्य विभाग, खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग, पथ निर्माण लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग समेत सात विभागों ने संबंधित जानकारियां प्रशासनिक सुधार मिशन को मुहैया करा दी हैं. हालांकि, दूसरे विभागों ने अपने कार्मिकों की जानकारी अब तक नहीं दी है. इसके बाद नए सिरे से इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। 

सभी विभागों को फिर से भेजे गए दिशा निर्देश 

विभाग से जो आंकड़े मांगे गए हैं उनमें सेवा संवर्ग का नाम, नियंत्रण पदाधिकारी, उप सेवा संवर्ग यदि कोई हो, पद सोपान, नियुक्ति प्राधिकार, कोटिवार कुल स्वीकृत बल, पद नाम, पे-बैंड जैसी जानकारियां हैं . ऐसी जानकारियां एक प्लेटफॉर्म पर रहने से कार्मिकों के तबादला-पदस्थापन, व्यक्तिगत जानकारी, नियमित पद की जानकारी तो सरकार के पास होगी ही तबादला, पदस्थापन, प्रोन्नति, वगैरह में भी कोई समस्या नहीं आएगी।