ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / bihar / patna-news / बिहार में पेट्रोल पंप और ढाबों पर बनेंगे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, ई-वाहनों को...

बिहार में पेट्रोल पंप और ढाबों पर बनेंगे इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन, ई-वाहनों को मिलेगा बढ़ावा: सम्राट चौधरी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए पेट्रोल पंप, ढाबों और रेस्टोरेंट्स पर चार्जिंग स्टेशन लगाने के निर्देश दिए। चार्जिंग स्टेशन से इलेक्ट्रिक गाड़ियों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा।

19-Dec-2025 05:56 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्य सचिव और परिवहन विभाग के अधिकारियों के साथ आज बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि राज्य में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किये जाए। उन्होंने कहा कि भविष्य की परिवहन जरूरतों और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए ये कदम बहुत आवश्यक हैं। 


बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने ये बातें पटना में बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और परिवहन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेट्रोल पंपों, ढाबों, रेस्टोरेंट्स पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग प्वाइंट लगाए जाएं। इससे न केवल इलेक्ट्रिक गाड़ियों के उपयोग को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि निजी निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि चार्जिंग स्टेशन स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के भी अवसर पैदा होंगे।


उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन पारंपरिक पेट्रोल और डीजल वाहनों की तुलना में कहीं अधिक किफायती हैं। इसका रखरखाव भी कम होता है। इसके साथ ही ये इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण के अनुकूल हैं। इससे वायु प्रदूषण में कमी आएगी और कार्बन उत्सर्जन घटेगा, जो जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने में  मददगार साबित होगा।