बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
28-Jun-2025 12:05 PM
By FIRST BIHAR
Bihar Election 2025: बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत चुनाव आयोग की टीम ने राज्यभर में ईवीएम मशीनों की प्रथम चरण की जांच पूरी कर ली है। यह प्रक्रिया 25 जून को समाप्त हुई और तय समय से पहले पूरी की गई। इस निरीक्षण के दौरान कुल 4,41,540 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) जांची गईं, जिनमें से 85% मशीनें पूरी तरह से मतदान के लिए तैयार और अच्छी स्थिति में पाई गईं। शेष मशीनों को मरम्मत के लिए भेजा गया है।
चुनाव आयोग के निर्देश पर 2 मई से 30 जून तक राज्य के सभी 38 जिलों में रखी गई 1,76,506 बैलेट यूनिट, 1,28,726 कंट्रोल यूनिट और 1,36,317 वीवीपैट मशीनों की गहन जांच की गई। यह जांच चुनाव से पहले अनिवार्य रूप से की जाती है ताकि मतदान के दौरान किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।
ईवीएम जांच की प्रक्रिया में ईसीआईएल के इंजीनियरों के साथ-साथ जिले के निर्वाचन अधिकारी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं बूथ लेवल एजेंट्स भी शामिल रहे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूरी जांच लाइव वीडियो के माध्यम से भी मॉनिटर की गई।
राजनीतिक दलों में भाजपा, राजद, कांग्रेस, जदयू, बसपा और माकपा जैसी बड़ी पार्टियों ने इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। वहीं आप, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी, राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी जैसी कुछ पार्टियों की भागीदारी सीमित रही। नेशनल पीपुल्स पार्टी ने किसी भी जिले में भाग नहीं लिया।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल ने राजनीतिक दलों के साथ कई दौर की बैठकें कर पूरी प्रक्रिया की प्रगति की समीक्षा की। जांच के बाद सही पाई गई मशीनों की सूची सभी दलों को उपलब्ध करा दी गई है और इसे ईएमएस 2.0 पोर्टल पर अपलोड भी किया गया है, जिससे कोई भी मशीन की स्थिति की जानकारी ले सकता है।