Bihar Budget Session : वित्त मंत्री विजेंद्र यादव थोड़ी देर में पेश करेंगे आम बजट, लाल सूटकेस लेकर पहुंचे सदन Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna News: पटना में स्नातक पैरामेडिकल छात्रों का प्रदर्शन, स्टाइपेंड व कैडर गठन की उठी मांग Patna bullet train : वाराणसी से पटना का सफर सिर्फ 1 घंटे में! बिहार को पहली बुलेट ट्रेन की सौगात, सिलीगुड़ी तक चलेगी Bihar News: बिहार पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, नदी में छलांग लगाने जा रही महिला और उसके बच्चे की बचाई जान Patna traffic : पटना में जाम से मिलेगी राहत: ट्रैफिक पुलिस का नया मास्टरप्लान, यू-टर्न और कट होंगे बंद Bihar doctor salary hike : बिहार में डॉक्टरों का वेतन बढ़ा, रिमोट इलाकों में काम करने वालों को भी बढ़ेगा प्रोत्साहन राशि Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Crime News: आखिरकार एकसाथ कहां चली गईं इस गांव की पांच लड़कियां? परिजनों में मचा हड़कंप Bihar Legislative Council : बिहार विधान परिषद में स्वास्थ्य विभाग की बदहाली पर विपक्ष ने उठाया सवाल, कहा- आँख के इलाज के लिए जाता होता है दिल्ली, मंत्री का जवाब - आप खुद इलाज करवाने के लिए मुझसे करवाते हैं पैरवी
16-Dec-2025 12:07 PM
By First Bihar
Bihar Development Plan : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बिहार के विकास की नई दिशा का ऐलान किया है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि वर्ष 2005 से राज्य में कानून का राज स्थापित होने के बाद लगातार 20 वर्षों से सभी वर्गों और क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए काम किया गया है। सुशासन के कार्यक्रमों के तहत सात निश्चय (2015-2020) और सात निश्चय-2 (2020-2025) के लक्ष्यों को पूरा करने के बाद अब बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए सात निश्चय-3 को लागू करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सात निश्चय-3 का पहला और सबसे अहम लक्ष्य ‘दोगुना रोजगार–दोगुनी आय’ है। इसके तहत राज्य की प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करने का लक्ष्य रखा गया है। महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु 10 हजार रुपये और आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। साथ ही जाति आधारित गणना में चिन्हित 94 लाख गरीब परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार योजनाओं से जोड़ा जाएगा। अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य भी तय किया गया है।
दूसरा निश्चय ‘समृद्ध उद्योग–सशक्त बिहार’ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार को पूर्वी भारत का टेक हब बनाने, विश्वस्तरीय वर्क प्लेस विकसित करने और निजी निवेश को बढ़ावा देने के लिए उच्चस्तरीय समितियों का गठन किया गया है। अगले पांच वर्षों में राज्य में कम से कम 50 लाख करोड़ रुपये के निजी निवेश का लक्ष्य रखा गया है। बंद पड़ी 9 चीनी मिलों को चालू करने और 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का भी निर्णय लिया गया है।
तीसरा निश्चय ‘कृषि में प्रगति–प्रदेश की समृद्धि’ है, जिसके तहत चौथे कृषि रोडमैप को गति दी जाएगी। मखाना रोडमैप, डेयरी, मत्स्य पालन और हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।चौथा निश्चय शिक्षा के क्षेत्र में ‘उन्नत शिक्षा–उज्ज्वल भविष्य’ के तहत अलग उच्च शिक्षा विभाग का गठन किया गया है। पुराने संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाया जाएगा और नई एजुकेशन सिटी का निर्माण होगा।
पांचवा निश्चय स्वास्थ्य के लिए ‘सुलभ स्वास्थ्य–सुरक्षित जीवन’ के तहत प्रखंड स्तर पर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और जिला स्तर पर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल विकसित किए जाएंगे। छठां निश्चय इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर ‘मजबूत आधार–आधुनिक विस्तार’ के तहत नए एक्सप्रेस-वे, सोलर एनर्जी, पर्यटन विकास, फिल्म सिटी, स्पोर्ट्स सिटी और सभी जिलों में खेल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी।
सातवां और अंतिम निश्चय ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ है, जिसके तहत तकनीक, नवाचार और संवेदनशील सुशासन के माध्यम से आम लोगों के जीवन को आसान बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने ट्वीट में भरोसा जताया कि सात निश्चय-3 के प्रभावी क्रियान्वयन से विकसित बिहार का सपना साकार होगा और राज्य देश के अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल होगा।