Bihar News : बिहार को मिला नया राज्यपाल, इस दिन सैयद अता हसनैन ले सकते हैं शपथ; शुरू हुई तैयारी Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar News: गंगा में क्यों घट रहीं स्थानीय मछलियां? पटना विश्वविद्यालय के सर्वे में बड़ा खुलासा Bihar School News : ‘गुरुजी का अलग टाइम टेबल’! गुटखे के साथ एंट्री, 8 बजे होती है क्लास की शुरुआत; शिक्षा विभाग के आदेश का उड़ रहा मखौल रेलवे का बड़ा तोहफा! अमृतसर–कटिहार–न्यू जलपाईगुड़ी रूट पर चलेगी खास ट्रेन, देखिए नंबर और टाइमिंग Bihar News : अचानक लोकभवन पहुंचे नीतीश कुमार, क्या मुख्यमंत्री पद से देंगे इस्तीफा? बिहार की सियासत में तेज हुई चर्चा JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति
19-Apr-2025 02:00 PM
By Viveka Nand
Bihar Co: बिहार की एक महिला अंचल अधिकारी के खेल को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने पकड़ लिया. इसके बाद आरोप पत्र गठित कर कार्यवाही चलाने के बाद आरोपी अंचल अधिकारी को अब दंड दिया गया है . महिला अंचल अधिकारी दाखिल-खारिज के एक आवेदन को 534 दिनों तक लंबित रखे हुई थीं.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने कहा है कि पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा अंचल के अंचल अधिकारी मोनिका आनंद के खिलाफ 4 सितंबर 2024 को आरोप पत्र गठित किया गया. जिसमें अंचल कार्यालय का निरीक्षण कर ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट नहीं करने, स्पष्टीकरण के बावजूद निरीक्षण संबंधी प्रविष्टि दर्ज नहीं करने, दाखिल खारिज, परिमार्जन ,ई- मापी, जमाबंदी का आधार सिडिंग एवं अभियान बसेरा-2 में प्रगति प्रतिवेदन असंतोष जनक पाया गया . साथ ही एक दाखिल खारिज आवेदन को 534 दिनों से अधिक समय तक लंबित रखने के आरोप हैं.
इन आरोपों के बाद विभाग ने कोटवा के अंचल अधिकारी मोनिका आनंद से स्पष्टीकरण की मांग की गई. आरोपी पदाधिकारी से मिले स्पष्टीकरण की समीक्षा के बाद अनुशासनिक प्राधिकार ने मोनिका आनंद प्रभारी अंचल अधिकारी कोटवा को संचई प्रभाव के बिना एक वेतन वृद्धि पर रोक का दंड अधिरोपित किया है . निदेशक चकबंदी राकेश कुमार ने यह संकल्प जारी किया है.