Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
01-Apr-2025 08:44 AM
By First Bihar
Bihar IAS News: बिहार के 5 IAS अफसरों की सेवा इसी साल समाप्त हो जाएगी। यह लोग वर्तमान समय में काफी सक्रीय है। इन तेज-तरार अधिकारियों ने वर्तमान समय में ही अपने कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी ले रखी है। इस लिस्ट में खासकर तीन नाम ऐसे हैं जो बिहार में अभी बेहद सक्रिय हैं और तेज तर्रार आइएएस अधिकारियों में उनका नाम शामिल रहा है।
दरअसल, इस साल रिटायर होने वाले बिहार के यह पांचों अफसर मुख्य सचिव स्तर के हैं। सबसे अहम बात यह है कि इनमें बिहार के मुख्य सचिव का नाम भी शामिल है। बिहार के मुख्य सचिव भी इसी साल रिटायर करेंगे। बिहार के चीफ सेक्रेट्री अमृत लाल मीणा तेज तर्रार आइएएस अधिकारी माने जाते हैं। अमृत लाल मीणा 1989 बैच के आइएएस अधिकारी हैं। जो इसी साल 31 अगस्त 2025 को रिटायर होने वाले हैं। हालांकि,बिहार के मुख्य सचिव इन दिनों पूरी तरह एक्टिव हैं और जिलों में विकास कार्यों का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। अफसरों के साथ प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक भी मुख्य सचिव कर रहे हैं। अब देखना यह है कि रिटायर होने के समय सरकार इनको लेकर क्या निर्णय लेती है।
इसके अलावा 1990 बैच के IAS अधिकारी चैतन्य प्रसाद 31 जुलाई 2025 को रिटायर करने वाले हैं। चैतन्य प्रसाद अभी सामान्य प्रशासन विभाग में मुख्य जांच आयुक्त के पद पर हैं। चैतन्य प्रसाद बिहार में नगर विकास विभाग, गृह विभाग, जल संसाधन विभाग में भी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। इतना ही नहीं वो विकास आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं। ऐसे में उनका नाम मुख्य सचिव की रेस में भी रह चुका है। ऐसे में सबकी नजर इनको लेकर भी बना हुआ है।
वहीं, तीसरा नाम शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ का हैं। जो 1991 बैच के IAS अधिकारी हैं। डॉ. एस सिद्धार्थ 30 नवंबर 2025 को रिटायर हो जाएंगे। डॉ. सिद्धार्थ सुर्खियों में छाए रहने वाले अधिकारी हैं। अपनी सादगी और एक्शन के लिए वो चर्चे में बने रहते हैं। ऐसे में अब सरकार इनको लेकर क्या निर्णय लेती है इसपर सबकी नजर है।
इधर, इन तीन अधिकारियों के अलावा जो दो नाम है वह वर्तमान समय में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। ऐसे में इनको लेकर किसी भी तरह का निर्णय केंद्र सरकार ही ले सकती है। हालांकि,वर्तमान में बिहार सरकार में कार्यरत इन अधिकारियों को एक्सटेंशन दिया जाता है या नहीं इसपर सबकी नजरें बनी हुई रहेंगी।