ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के सवाल पर BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की चुप्पी, बोले- बिहार का मेरे जीवन में अलग स्थान BIHAR NEWS : नीतीश के राज्यसभा जाने के सवाल पर ललन सिंह ... मेरे चाहने से कुछ नहीं होगा ...फैसला उनका, पार्टी भी उनकी ही बनाई हुई Bihar News : NH-27 पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो-ट्रक की टक्कर में 4 लोगों की मौत Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं

Bihar Cabinet Meeting: 15 वरिष्ठ विधायकों को बड़ा-बड़ा बंगला देकर किया जाएगा खुश, 'मंत्रियों' को बंगला के साथ-साथ एक और आवास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई बिहार कैबिनेट बैठक में 41 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बड़े पैमाने पर नए पदों के सृजन के साथ मंत्री नहीं बने वरिष्ठ विधायकों को केंद्रीय पूल से बंगला देने के प्रस्ताव पर भी मुहर लगी।

13-Jan-2026 12:39 PM

By Viveka Nand

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 41 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई विभागों में बड़े पैमाने पर नए पदों का सृजन किया गया है. नए पद के सृजन से बिहार के नौजवानों को सरकारी नौकरी मिलेगी. नीतीश सरकार वैसे विधायकों को बड़ा बंगला देकर खुश करेगी, जिन्हें मंत्री नहीं बनाया गया है. आज कैबिनेट की बैठक में केंद्रीय पूल से बंगला देने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई है.

15 वरिष्ठ विधायकों को भी मिलेगा बंगला

बिहार विधान मंडल के वरिष्ठ सदस्य जो मंत्रिपरिषद के सदस्य नहीं हैं, उन्हें बंगला देने का रास्ता साफ हो गया है. उन वरिष्ठ विधायकों को विधानमंडल पूल में निर्वाचन क्षेत्र वार कर्णांकित आवास के अलावा केंद्रीय पूल में शामिल आवास (कुल 15 आवास) को किराया पर अतिरिक्त आवास के रूप में आवंटित किया जाएगा। नीतीश कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. 

मंत्रियों को बंगला के अलावे एक और आवास मिलेगा 

इसके साथ ही सभी मंत्रियों, विधान परिषद के सभापति, उपसभापति, विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष को भवन निर्माण विभाग द्वारा केंद्रीय पूल से आवंटित आवास के अलावा एक और आवास मिलेगा. इन सभी को विधानमंडल पूल में निर्वाचन क्षेत्र वार कर्णांकित आवास को अतिरिक्त आवास के रूप में सशक्त आवंटन की स्वीकृति दी गई है. बिहार कैबिनेट ने भवन निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है.

 बिहार कैबिनेट से पथ प्रमंडल सुपौल के तहत मझारी चौक एनएच 27 से कन्हौली बाजार (नेपाल बॉर्डर) भाया डगमारा पथ जिसकी लंबाई लगभग 25 किलोमीटर है, इसके चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य के लिए 126 करोड़ 23 लाख 99 हजार रू की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है . वही पथ प्रमंडल सुपौल के अंतर्गत ही थरबिटिया रेलवे स्टेशन से गणपतगंज सड़क के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण के लिए 61 करोड़ 44 लाख 40000 रू की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है . 

पटना रिंग रोड निर्माण के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 131-जी (कन्हौली-शेरपुर) के बीच छह लेन सड़क निर्माण के साथ बिहटा- दानापुर एलिवेटेड कॉरिडोर के जंक्शन डेवलपमेंट (लंबाई डेढ़ किलोमीटर) इस कार्य के लिए 11 राजस्व ग्रामों में भूमि का अधिग्रहण करना है. जिसका रकबा लगभग 185 एकड़ है .इसके लिए 284 करोड़ की लागत आएगी. राज्यांश 50 फीसदी देना है. इसके लिए बिहार सरकार ने 142 करोड रुपए व्यय की स्वीकृति दी है.