ब्रेकिंग न्यूज़

चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो ....

Home / bihar / patna-news / Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, प्रिंसिपल के 2857...

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला, प्रिंसिपल के 2857 पदों के सृजन की स्वीकृति, अफसरों को किया गया बर्खास्त, और जानें...

Bihar Cabinet Meeting: बिहार कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लगी है. कुल 146 प्रस्ताव पास हुए हैं. प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने जो घोषणाएं की थी, आज कैबिनेट ने उस पर मुहर लगा दी है.

25-Feb-2025 06:14 PM

By Viveka Nand

Bihar Cabinet Meeting:  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. आज की बैठक में कुल 146 एजेडों पर मुहर लगी है. आज की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की गई थी, उनमें 120 योजनाओं की स्वीकृति दी गई है. इस पर तीस हजार करोड़ रू खर्च होंगे. 

जिला अवर निबंधक और सीडीपीओ बर्खास्त

नालंदा के तत्कालीन जिला अवर निबंधक जो वर्तमान में निलंबित हैं, नीरज कुमार को सरकार ने बर्खास्त कर दिया है . भोजपुर जिले के तरारी प्रखंड के तत्कालीन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मंजू कुमारी को सेवा से बर्खास्त किया गया है .पशुपालन विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्यालय में लिपिकीय संवर्ग भर्ती संशोधन नियमावली 2025 के गठन की स्वीकृति दी गई है .नरकटियागंज के न्यू स्वदेशी शुगर मिल को वित्तीय प्रोत्साहन क्लीयरेंस दिया गया है .पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन को नगर पंचायत घोषित किया गया है. 

प्रधानाध्यापक के 2857 पदों का सृजन

शिक्षा विभाग के महत्वपूर्ण एजेंडा पर मिहर लगी है. राजकीय प्रोजेक्ट, कन्या विद्यालय, उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्राचार्य के पूर्व से सृजित 1539 रिक्त पदों को प्रत्यर्पित किया गया है. साथ ही कार्यरत कुल 1318 पदों को मरनशील घोषित किया गया है. इसके बाद बिहार राज्य उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधानाध्यापक नियमावली-2021 के अधीन प्रधानाध्यापक के 2857 पदों के सृजन की स्वीकृति दी गई है.

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 120 योजनाओं की मिली स्वीकृति 

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की थी, उस पर आज कैबिनेट ने मुहर लगाई है। दक्षिण बिहार के विभिन्न जिलों से संबंधित 120 योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की गई है।  इन योजनाओं पर कुल 30 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके पूर्व उत्तर बिहार की कुल 187 योजनाओं के लिए 20 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति पिछली कैबिनेट मीटिंग में दी गई थी। इस तरह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के कार्यान्वयन में कुल 50 हजार करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है