सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
05-Mar-2025 09:14 PM
By First Bihar
Bihar Bijli: उत्तर बिहार में बकाया बिजली बिल की वसूली के लिए बिजली विभाग अब तैयार है। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (NBPDCL) ने उपभोक्ताओं की सुविधा और राजस्व बढ़ाने के लिए 6 मार्च से 9 मार्च तक विशेष बिल संग्रहण अभियान चलाने का ऐलान कर दिया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतिम महीने में बकाया राजस्व की वसूली को बढ़ाना है और एग्रीगेट टेक्निकल एंड कमर्शियल नुकसान को कम करना है।
5000 हजार से अधिक बकाया है तो साबधान हो जाईए
NBPDCL के इस अभियान के तहत पहले उन उपभोक्ताओं पर कार्रवाई होगी , जिन्होंने वित्तीय वर्ष 2023-24 में बिल का भुगतान किया था, लेकिन वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक एक भी बिल जमा नहीं किया है। ऐसे उपभोक्ता, जो पिछले तीन महीने से लगातार बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं और जिनका बिजली बिल 5000 रुपये से अधिक बकाया है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पहचान कर ऐसे लोगों का बकाया भुगतान के लिए अभियान चलाया जाएगा।
बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई
सभी औद्योगिक एवं वाणिज्यिक उपभोक्ताओं को अपने बकाया जमा करना होगा। अन्यथा, उनका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा। साथ ही, जिन उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति महीनों से बाधित है, लेकिन उन्होंने अभी तक अपना बिजली बिल जमा नहीं किया है या रिचार्ज नहीं कराया है, उनके घरों का निरीक्षण किया जाएगा। यदि वे बिजली चोरी करते पाए गए, तो उनके खिलाफ भी विभाग के तरफ से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बिजली बिल नही जमा करने वाले क्षेत्रों में बढ़ेगी सख्ती
नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशकका के तरफ से सख्त मॉनिटरिंग करने का निर्देश सीनियर अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किया है । हरेक एरिया में विशेष बिल वसूली शिविर लगाए जाएंगे, जिनमें स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाएगा। प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं से बिनम्र अपील की है कि वे अपने पुराने बिजली बिल का जमा करें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने यह भी कहा कि भुगतान नहीं करने वाले क्षेत्रों में और सख्ती बढ़ाई जाएगी और इस अभियान की नियमित समीक्षा भी करेंगे ।