ब्रेकिंग न्यूज़

मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!

Home / bihar / patna-news / नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक...

नीतीश मिश्रा के सवाल पर पानी-पानी हुए मंत्री ! प्रश्न- सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री का जवाब- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा, जवाब सुनकर विधानसभा में जमकर लगे ठहाके

Bihar Assembly News: लखनौर CHC में 30 बेड तक ठीक से संचालित नहीं होने और 20 अतिरिक्त बेड डेढ़ साल से बंद रहने पर भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा ने सरकार को घेरा। स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी जवाब देते हुए बार-बार फंसे,

06-Feb-2026 11:48 AM

By Viveka Nand

Bihar News: बिहार विधानसभा में आज स्वास्थ्य विभाग का जवाब दे रहे प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी बार-बार फंस जा रहे थे. भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा के सवाल पर भी मंत्रीजी बुरे फंसे. जवाब देते नहीं बन रहा था. नीतीश मिश्रा का सवाल था,सीएचसी का मानक क्या है..? मंत्री ने जवाब दिया- अगले वित्तीय वर्ष में जो भी है वो पूरा कर लिया जाएगा.

पानी-पानी हुए मंत्री जी....

झंझारपुर से भाजपा विधायक नीतीश मिश्रा का लखनौर सीएचसी को लेकर सवाल था. उन्होंने कहा कि मेरा मूल प्रश्न इतना है कि सीएचसी प्रखंड मुख्यालय का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र होता है. 30 बेड ठीक से संचालित नहीं हो रहा, अतिरिक्त 20 बेड का भवन बना दिया गया, उद्घाटन भी हो गया. लेकिन डेढ़ सालों से बंद पड़ा है. सरकार ने जवाब दिया है कि दो चिकित्सक उपलब्ध हैं. इनमें एक मधुबनी में प्रतिनियुक्त हैं. एक संविदा के डॉक्टर हैं और एक दंत चिकित्सक हैं. लखनौर के जो प्रभारी हैं वह झंझारपुर पीएचसी के भी प्रभारी है. 16 ए ग्रेड नर्स स्वीकृत है, लेकिन नर्स का भी घोर अभाव है. जब हम 30 बेड को सुचारू रूप से संचालित नहीं कर पा रहे तो फिर 20 अतिरिक्त बेड बनाने का औचित्य क्या है, डेढ़ वर्षो के बाद भी उस भवन में ताला लगा हुआ है. सीएचसी का मानक क्या है, हम यही जवाब चाहते हैं.

सम्राट चौधरी ने मंत्री को बचाया

नीतीश मिश्रा ने मांग किया कि तीस बेड के अस्पताल को सुचारू रूप से चलाने के लिए मानव संसाधन, जांच की व्यवस्था, चिकित्सा की व्यवस्था, मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की व्यवस्था की जाए. भाजपा विधायक के सवालों का जवाब देने में पसीना छूटने लगे. मंत्री ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में सारी व्यवस्था कर दी जायेगी. लेकिन प्रश्नकर्ता विधायक नीतीश मिश्रा इससे संतुष्ट नहीं हुए. मंत्री की हो रही फजीहत के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृद्ध करने में जुटी है.