ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar Arms License: हथियारों पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, ऐसे लोगों का...

Bihar Arms License: हथियारों पर सरकार का सबसे बड़ा एक्शन, ऐसे लोगों का लाइसेंस हमेशा के लिए होगा रद्द

Bihar Arms License: बिहार में हथियार लाइसेंस पर सबसे बड़ा एक्शन। हर्ष फायरिंग, सोशल मीडिया पर प्रदर्शन या आपराधिक मामलों में शामिल लोगों का लाइसेंस होगा रद्द। बिना देरी के कठोर कार्रवाई की भी शानदार व्यवस्था।

24-Jun-2025 01:24 PM

By First Bihar

Bihar Arms License: बिहार में हथियार लाइसेंस धारकों के लिए बड़ी खबर है। अगर आपने कभी शादी-समारोह में फायरिंग की है या फिर सोशल मीडिया पर कूल बनने के लिए हथियार के साथ तस्वीरें साझा की है और कहीं किसी आपराधिक मामले में आपका नाम दर्ज है तो सतर्क हो जाएं। बिहार पुलिस और जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों के लाइसेंस रद्द करने की अब व्यापक मुहिम शुरू कर दी है। यह राज्य में अब तक का सबसे बड़ा हथियार नियंत्रण अभियान माना जा रहा है।


पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों के प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि लाइसेंस धारकों की गतिविधियों की गहन जांच की जाए। अगर कोई लाइसेंसधारी व्यक्ति आपराधिक गतिविधियों, हर्ष फायरिंग, हथियारों की कालाबाजारी, सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का गैर-कानूनी प्रदर्शन या गैंग से संबंधित गतिविधियों में शामिल पाया गया तो उसका लाइसेंस तत्काल रद्द किया जाएगा।


राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार बिहार देश में हिंसक अपराधों की दर के मामले में शीर्ष पांच राज्यों में शामिल है। पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक हर साल औसतन 3,600 अवैध हथियार और 17,000 गोलियां बरामद की जाती हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि कई बार लाइसेंसी दुकानों से गोलियां अपराधियों तक पहुंच रही हैं। बिहार पुलिस की विशेष टास्क फोर्स की एक स्टडी में अवैध हथियारों और नकली लाइसेंसों को बढ़ते अपराध का प्रमुख कारण बताया गया है। इसी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अब कड़े कदम उठाने का निर्णय ले लिया है।


नए नियम और बदलाव

NDAL-ALIS पोर्टल पर अनिवार्य रजिस्ट्रेशन: सभी लाइसेंस धारकों को अपने हथियारों की जानकारी राष्ट्रीय डेटाबेस ऑफ आर्म्स लाइसेंस (NDAL-ALIS) पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।


गोलियों की संख्या में कटौती: पहले लाइसेंस धारकों को सालाना 200 गोलियां खरीदने की अनुमति थी, लेकिन अब यह सीमा घटाकर 50 राउंड प्रति वर्ष कर दी गई है। हर खरीद पर इस्तेमाल किए गए कारतूस (खोखा) जमा करना और उपयोग का प्रमाण पत्र देना भी अनिवार्य होगा।


नियमित जांच और ऑडिट: जिला स्तर पर हर तीन महीने में एक कमेटी लाइसेंस धारकों की जांच करेगी। इसमें जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में हथियारों की वैधता और लाइसेंस धारक की पात्रता की समीक्षा होगी।


सोशल मीडिया और हर्ष फायरिंग पर सख्ती: सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन या शादी-समारोह में फायरिंग करने वालों के खिलाफ बिना देरी के कठोर कार्रवाई होगी।


विशेष अदालतों का गठन: डीजीपी विनय कुमार ने घोषणा की है कि हर जिले में आर्म्स एक्ट के तहत विशेष अदालतें बनाई जाएंगी, ताकि अवैध हथियारों से संबंधित मामलों में त्वरित सजा सुनिश्चित हो सके।