Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर
21-Dec-2025 10:36 PM
By First Bihar
PATNA: नये साल मे बड़ा गिफ्ट मिलने जा रहा है। उत्तर से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल 2026 में बनकर तैयार हो जाएगा। उद्घाटन के बाद उसे आमलोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इस पुल के बनने का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, अब इंतजार की घड़ी खत्म होने वाली है। अगले 6 महीने में यह पुल बनकर तैयार हो जाएगा।
गंगा नदी पर बन रहे बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल का निर्माण मई 2026 तक पूरा होने की संभावना है। इससे उत्तर से दक्षिण बिहार के बीच यात्रा का समय कम होगा और पटना शहर में गांधी सेतु पर जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। रविवार को पथ निर्माण सचिव पंकज कुमार पाल ने पुल का निरीक्षण किया। साल 2014 से चल रही इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना का अब 90 फीसदी से अधिक काम पूरा हो चुका है।
यह 4-लेन ग्रीनफील्ड परियोजना बख्तियारपुर के करजान से ताजपुर तक फैली हुई है, जिसकी कुल लंबाई 51 किलोमीटर है और पुल की लंबाई 5.50 किलोमीटर है। यह पुल समस्तीपुर, पटना, नालंदा और बख्तियारपुर जैसे क्षेत्रों को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे यात्रा आसान और समय बचाएगा।
पहले इस परियोजना की पूरी होने की समयसीमा कई बार बढ़ाई जा चुकी है—मई 2016, फिर 2018, मार्च 2020 और अब मई 2026। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने पहले ही अधिकारियों को निर्माण में सुस्ती न बरतने और सभी स्ट्रक्चर्स पर कार्य यथाशीघ्र जारी रखने का निर्देश दिया था। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि बिहार के किसी भी क्षेत्र से पटना आने में अधिकतम पांच घंटे का समय लगे। इस विजन को साकार करने में ताजपुर-बख्तियारपुर गंगा पुल अहम भूमिका निभाएगा।