Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो...
01-Apr-2025 09:03 AM
By First Bihar
IAS-IPS Networth: वित्तीय वर्ष खत्म होने के बाद न सिर्फ बिहार के आईएस अधिकारियों की संपत्ति के बारे में जानकारी सामने आई है बल्कि आईपीएस अधिकारियों ने भी अपनी संपत्ति की जानकारी सार्वजनिक की है। इसके बाद बिहार के पुलिस अधिकारियों की संपत्ति का जो ब्योरा सामने आया है उसमें एक दिलचस्प आंकड़ा देखने को मिला।
दरअसल, एक तरफ जहां बिहार के सबसे बड़े पुलिस अधिकारी यानी डीजीपी विनय कुमार के पास जहां कुल 45.33 लाख रुपये की संपत्ति है तो वहीं पटना के एसएसपी अवकाश कुमार 2.22 करोड़ रुपये के मालिक हैं। इसके बाद अब इस बात की चर्चा हर तरफ काफी की जा रही है कि डीजीपी साहब से अधिक संपत्ति इनके पास हो गई। आखिर यह कैसे तो आइए हम आपको इसका जवाब बताते हैं।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार के सेविंग खाता में 15.60 लाख रुपए हैं और 2.55 लाख की एफडी भी है। इसके अलावा करीब 25.00 लाख का सोना और 1.15 लाख की चांदी है। अनिसाबाद की पुलिस कॉलोनी में दो हजार वर्ग फीट जमीन और नोएडा में आम्रपाली सफायर में फ्लैट है। यह फ्लैट लोन लेकर खरीदा था, जो अब खत्म हो गया है। डीजीपी विनय कुमार ने अपनी कुल संपत्ति में बिहटा में 3224 वर्गफीट के प्लॉट और अनीसाबाद पुलिस कॉलोनी स्थित घर की कीमत का उल्लेख नहीं किया है।
वहीं, एसएसपी की संपत्ति में चल-अचल दोनों प्रकार की संपत्तियां शामिल हैं, जिससे उनकी कुल संपत्ति अधिक दिख रही है। इसके अलावा एडीजी पुलिस मुख्यालय कुंदन कृष्णन के पास गुरुग्राम में 2.7 करोड़ मूल्य का फ्लैट है। लेकिन उनके पास कोई गाड़ी नहीं है। जबकि उनकी पत्नी के पास चारपहिया वाहन है। उनके पास 250 ग्राम और उनकी पत्नी के पास 400 ग्राम सोना है। इसके अलावा नालंदा व पटना समेत उनके पास 3.67 करोड़ से अधिक राशि की पैतृक संपत्ति है।
आपको बताते चलें कि, सोमवार को बिहार के बड़े पुलिस अधिकारियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया। हालांकि, देर रात तक भी कई अधिकारियों की जानकारी सरकारी वेबसाइट पर अपलोड नहीं हो सकी थी। बिहार में अधिकारियों की संपत्ति का सार्वजनिक करना पारदर्शिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।