ब्रेकिंग न्यूज़

पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल बिना ऐप के चलेगा Amazon का नया स्मार्टफोन? Alexa के दम पर Apple-Samsung को देगा टक्कर, जानिए Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत Bihar News: पीपा पुल से गंगा में गिरा ईंट लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर, हादसे में ड्राइवर की मौत सहरसा में 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड, निर्दोषों को फंसाने और FIR में हेरफेर का आरोप बिहार में बड़ी वारदात: लूटपाट के दौरान चाकू मारकर युवक की हत्या, पुलिस ने 5 आरोपियों को पकड़ा

Home / bihar / patna-news / अरवल में जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पुलिस की रेड, हर्ष फायरिंग...

अरवल में जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पुलिस की रेड, हर्ष फायरिंग मामले में राइफल जब्त

अरवल जिले के मेहंदिया में हर्ष फायरिंग मामले को लेकर पुलिस ने जेडीयू के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल के घर छापेमारी कर लाइसेंसी राइफल जब्त की है। आरोपी फिलहाल फरार है।

18-Dec-2025 08:52 PM

By First Bihar

ARWAL: हर्ष फायरिंग के दौरान एक युवक को गोली लगी थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने हर्ष फायरिंग के एक मामले में जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व जिलाध्यक्ष जितेंद्र पटेल के घर छापेमारी कर उनकी लाइसेंसी राइफल जब्त की है। यह कार्रवाई एक शादी समारोह के दौरान हुई फायरिंग की जांच के सिलसिले में की गई है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।


जानकारी के अनुसार, 4 दिसंबर की रात मेहंदिया थाना क्षेत्र के रुपाइच गांव में एक बारात के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना हुई थी। इस दौरान गोली लगने से विकास कुमार नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।


घटना के बाद पुलिस ने कथित आरोपी जितेंद्र पटेल को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, हालांकि प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। बाद में घायल विकास कुमार के लिखित बयान के आधार पर मेहंदिया थाना में कांड संख्या 244/25 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।


पुलिस जांच के दौरान हर्ष फायरिंग में जितेंद्र पटेल की संलिप्तता सामने आई, जिसके बाद उनके पैतृक गांव राधे बिगहा (थाना शहर तेलपा) स्थित घर में छापेमारी कर उनकी लाइसेंसी राइफल जब्त की गई। इस संबंध में मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि जब्त राइफल को विधि विज्ञान प्रयोगशाला, पटना भेजा जा रहा है ताकि यह पुष्टि की जा सके कि इसी हथियार से फायरिंग की गई थी या नहीं। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि अनुसंधान में मामला सही पाया गया है और आरोपी जितेंद्र पटेल की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। फिलहाल वह घर से फरार बताए जा रहे हैं।