ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Bihar Budget Session 2026: तेजस्वी यादव पर बिहार सरकार के मंत्री का हमला, सदन में भाषण में लड़खड़ाने पर उठाए सवाल Budget Session : विधायकों के कैशलेस इलाज पर फंस गई सरकार ! कई BJP विधायकों ने उठाया गंभीर सवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दिया यह जवाब Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Bihar Budget Session 2026: ‘उसी समय जांच करा लेनी चाहिए थी’, भाषण के दौरान तेजस्वी यादव के लड़खड़ाने पर बोले भाई वीरेंद्र Budget Session 2026 : स्वास्थ्य विभाग के सवालों का जवाब देने में बुरे फंसे प्रभारी मंत्री, सरकार पर उठा सवाल तो बचाव में खड़े हुए विजय चौधरी Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र चौथे दिन की कार्यवाही शुरू, दोपहर बाद 2026-27 के बजट पर चर्चा; जानिए आज का पूरा शेड्यूल Budget Session : बिहार विधानसभा बजट सत्र 2026-27: चौथे दिन बजट पर चर्चा, CM नीतीश कुमार पहुंचे विधानसभा; कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरेगा विपक्ष Bihar Bhumi: सरकारी भूमि कैसे होगी वापस..? DCLR-CO तो माफियाओं के पक्ष में ही काम कर रहे ! भूमि के प्रकार से 'बाजार शब्द हटाकर सरकार के 'करोड़ो' की जमीन में किया बड़ा खेल, खुलासे के बाद भी नहीं शुरू हुई जांच Bihar Driving License : हेलमेट-सीट बेल्ट नहीं तो सस्पेंड होगा लाइसेंस! बिहार में 52 हजार से ज्यादा DL पर कार्रवाई की तैयारी, परिवहन विभाग सख्त

Bihar Politics: पटना पहुंचते ही अलका लांबा ने किया बड़ा दावा, बोलीं..अब नीतीश नहीं बनेंगे बिहार के मुख्यमंत्री, 2025 में विदाई तय

अलका लांबा ने पास हो चुके महिला आरक्षण कानून को लागू करने की मांग की। यह कानून लागू होने से बिहार की महिलाओं को लाभ होगा। बिहार की 243 सीटों में 33 प्रतिशत महिलाओं को चुनाव लड़ने से कोई नहीं रोक सकता।

BIHAR POLITICS

20-Feb-2025 07:20 PM

By First Bihar

Bihar Politics: महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा गुरुवार की देर शाम पटना पहुंची। पटना पहुंचते ही अलका लांबा ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने कहा कि 2025 में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। 2025 में उनकी विदाई तय है। 


महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा मंगलवार को पटना पहुंचीं, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अलका लांबा ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस की बड़ी कार्यकारिणी बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगामी चुनाव की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने ऐलान किया कि वह हर जिले और विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगी और सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जो भी जरूरी होगा, वह करेंगी।


नीतीश सरकार पर हमला

अलका लांबा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, "वादा जरूर करते हैं, लेकिन पूरा नहीं करते। भाजपा और जदयू 225 सीटों का सपना देख रहे हैं, लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 400 सीटों का दावा किया था और परिणाम सबके सामने है। बिहार में भी वही होगा।"


तेजस्वी के महिला सम्मान योजना का समर्थन

उन्होंने तेजस्वी यादव की महिला मान-सम्मान योजना का समर्थन करते हुए कहा कि यह योजना महिलाओं के हित में है और उनकी पार्टी इसे पूरी तरह लागू करेगी। उन्होंने कहा, "हमारी सरकार आएगी और महिलाओं को हर सुविधा दी जाएगी।


दिल्ली की राजनीति पर टिप्पणी

दिल्ली की नव-नियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर अलका लांबा ने कहा कि उन्होंने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने यह भी कहा, "अगर दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ कुछ भी हुआ, तो महिला कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा संभालेगी।


महिला आरक्षण बिल पर सरकार को घेरा

अलका लांबा ने कहा कि यदि बजट सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल लागू नहीं किया गया, तो महिला कांग्रेस संसद का घेराव करेगी।


नीतीश कुमार की पार्टी पर निशाना

उन्होंने भाजपा और जदयू पर कटाक्ष करते हुए कहा, "225 सीटों का सपना देखिए, लेकिन याद रखिए कि पिछले चुनाव में तीसरे नंबर पर थे। इस बार भी जनता आपको सबक सिखाएगी।"पटना में अलका लांबा के इस दौरे से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। अब देखना यह होगा कि महिला कांग्रेस इस चुनावी रण में कितना प्रभाव छोड़ पाती है।

पटना से प्रेम राज की रिपोर्ट..