25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम
07-Feb-2025 12:40 PM
By First Bihar
Smart Meter: बिहार में अब आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से अपनी बिजली की खपत कम कर सकेंगे। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) ने आरईसी व बिजली टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ इस संबंध में एक करार पर हस्ताक्षर किया। इसके बाद अब तय कर दिया गया है कि एआई के माध्यम से बिजली पर नियंत्रण किया जाएगा।
साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (एसबीपीडीसीएल) ने आरईसी व बिजली टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के साथ जो करार किया है। उसके मुताबिक एसबीपीडीसीएल के उपभोक्ताओं को एआई संचालित ऊर्जा विश्लेषण प्रदान किए जाएंगे। इसके माध्यम से उपभोक्ता अपनी बिजली खपत का प्रबंधन किफायती तरीके से कर सकेंगे। डाटा आधारित विश्लेषणों के माध्यम से उन्हें बिजली के बिल की राशि कम करने में सुविधा होगी। यह पहल ऊर्जा मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर शुरू की गई है।
बताया जा रहा है कि, एआई के विश्लेषण के माध्यम से उपभोक्ता को बिजली खपत के पैटर्न को समझने, बिजली उपकरणों की पहचान करने तथा ऊर्जा लागत को कम करने की दिशा में कदम उठाने में मदद मिलेगी। करार पर हस्ताक्षर करने के मौके पर एसबीपीडीसीएल के महाप्रबंधक (राजस्व) अरविंद कुमार, आरईसी के क्षेत्रीय कार्यपालक सेरिन कुमार बागे व बिजली टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समरजीत घोष भी मौजूद थे।
इधर, SBPDCL के MD महेंद्र कुमार ने कहा,’उपभोक्ताओं को वास्तविक समय में प्रभावी ऊर्जा विश्लेषण प्रदान करना बिहार के बिजली वितरण क्षेत्र में आधुनिकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा लक्ष्य, आरईसी के सहयोग और बिजली की AI-संचालित एनालिटिक्स तकनीक के माध्यम से, पारदर्शिता बढ़ाना। बिलिंग सटीकता में सुधार करना और उपभोक्ताओं को किफायती तरीके से बिजली का उपयोग करना है।’