Vigilance Raid : पटना में निगरानी की रेड, नियोजन भवन में 5 लाख ररुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार हुए बड़े अधिकारी, पढ़िए किस काम के किया था पैसों का डिमांड बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर बिहार में बड़ा हादसा: घर में घुसी तेज रफ्तार स्कूल बस, हादसे में दो बच्चों की मौत; प्रेग्नेंट महिला की हालत गंभीर शराबबंदी वाले राज्य में हाई-प्रोफाइल शराब पार्टी: रेड में पकड़े गये 38 महिलाएं और 43 पुरुष, मची अफरा-तफरी police action : पटना में गोलीकांड, कबाड़ी दुकानदार हुआ घायल, पुलिस ने तीन आरोपितों की तलाश किया शुरू Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar News: नीट छात्रा की मौत मामले में इंसाफ़ की मांग, 8 फरवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलन Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री के लिए OTP की बाध्यता समाप्त, अब ऐसे होगी बुकिंग Police Knife Attack : बिहार पुलिस महकमे में शर्मनाक घटना, दरोगा ने चाकू से सिपाही पर किया हमला; पढ़िए क्या रही वजह
09-Feb-2025 10:51 AM
By First Bihar
BIHAR POLICE : बिहार की पुलिस अब बदले-बदले अंदाज में नजर आएगी। अब आप यह नहीं कह सकेंगे की पुलिस सुस्त है और फुर्ती से आपका काम नहीं हो रहा है या फिर यह की पुलिस पीछा करती रह गई और चोर फरार हो गया। क्योंकि अब बिहार पुलिस में फीट लोगों को ही नौकरी करने दिया जाएगा। यानी यदि आप खुद को फीट नहीं रख पा रहे हैं तो आपकी छुट्टी हो सकती है। इस तरह का आदेश एक सीनियर पुलिस ऑफिसर के तरफ से जारी किया गया है।
दरअसल, बिहार पुलिस में अब केवल वही पुलिसकर्मी बने रहेंगे जो फिजिकली और मेंटली फिट होंगे। यदि किसी पुलिसकर्मी की फिटनेस में कमी पाई जाती है या वह किसी असाध्य बीमारी से ग्रसित होता है, तो उसे जबरन सेवानिवृत्त किया जा सकता है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य पुलिस बल की कार्यक्षमता और प्रभावशीलता को बनाए रखना है। इन दिनों प्रदेश में अपराधियों का बोलबाला है। ऐसे में बिहार पुलिस के द्वारा कई सख्त आदेश दिए जा रहे हैं। एडीजी बिहार पुलिस को और मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं।
एडीजी (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे स्वास्थ्य संबंधी अयोग्य पुलिसकर्मियों की पहचान करें और आवश्यक प्रक्रिया अपनाकर उन्हें सेवानिवृत्त करने की कार्रवाई शुरू करें। इस आदेश में पुलिस हस्तक 1978 के नियम 809 का हवाला दिया गया है। जिसके तहत स्वास्थ्य की दृष्टि से अयोग्य पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर किया जा सकता है।
इसके अलावा बिहार सेवा संहिता के नियम 74 के अनुसार यदि कोई कर्मचारी स्वास्थ्य कारणों से अपनी ड्यूटी निभाने में असमर्थ होता है, तो उसे अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जा सकती है। इधर, हर महीने होने वाली पुलिस मीटिंग में सभी पुलिसकर्मियों को फिटनेस की अनिवार्यता के बारे में जानकारी दी जाएगी। एसएसपी और एसपी सुनिश्चित करेंगे कि हर पुलिसकर्मी अपनी फिटनेस पर ध्यान दें। यदि कोई अनफिट पाया जाता है, तो उसे सेवानिवृत्त करने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।