बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
21-Feb-2025 10:17 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार में इन दिनों मैट्रिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। राज्य के अंदर अलग -अलग जिलों में इसके सेंटर बनाए गए हैं। इसके साथ ही इस परीक्षा को लेकर सुरक्षा के भी कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लेकिन,अब हम आपको एक ऐसी खबर बताने जा रहे हैं। जिससे ऐसा भी हो सकता है कि बिहार बोर्ड इस जगह की परीक्षा वापस से आयोजित करवाए।
दरअसल, बिहार के शेखपुरा के बरबीघा शहर में स्थित आदर्श टाउन हार्ड स्कूल में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से स्कूल का कार्यालय कक्ष पूरी तरह जलकर राख हो गया। स्कूल में चल रही मैट्रिक परीक्षा की सादी कॉपियां और OMR शीट नष्ट हो गईं। परीक्षार्थियों की उपस्थिति पंजी और छात्रों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की चपेट में आ गए।
इसके अलावा कार्यालय में रखे कंप्यूटर, फर्नीचर और पंखे भी जलकर खाक हो गए। गुरुवार सुबह स्थानीय पुलिस को कमरे से धुआं निकलता दिखा। पुलिस ने तुरंत शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन को सूचित किया। स्कूल के प्राचार्य देवेंद्र कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
इधर, इसको लेकर मिशन थानाध्यक्ष विवेक कुमार चौधरी और बरबीधा थानाध्यक्ष वैभव कुमार मौके पर मौजूद हैं। प्रारंभिक जांच में आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।