ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / 14 February Valentine Day: अधिकारी पति-पत्नी की लव स्टोरी है सुपहहिट, जानिए.. बिहार...

14 February Valentine Day: अधिकारी पति-पत्नी की लव स्टोरी है सुपहहिट, जानिए.. बिहार के IPS अफसर और एक IAS की दिलचस्प कहानी

14 February Valentine Day: वेलेंटाइंस डे के मौके पर बिहार के एक आईपीएस अधिकारी और एक महिला आईएएस अधिकारी की प्रेम कहानी चर्चा में है।

14-Feb-2025 03:38 PM

By FIRST BIHAR

14 February Valentine Day: 14 फरवरी को देश और विदेश में वेलेंटाइंस डे की धूम मची है। वेलेंनटाइंस डे के मौके पर कुछ ऐसी जोड़िया हैं, जिनकी खूब चर्चा हो रही है। उन्हीं में से एक हैं बिहार के एक आईपीएस अधिकारी और उनकी आईएएस पत्नी की लव स्टोरी।


दरअसल, वेलेंटाइंस डे के मौके पर बिहार के कड़क मिजाज आईपीएस अधिकारी स्वर्ण प्रभात और उनकी पत्नी आईएएस ऑफिसर प्रतिभा रानी की लव स्टोरी चर्चा में है। बिहार के सुपर कॉप और उनकी पत्नी की लव स्टोरी की लोग मिसाल देते नहीं थकते हैं। दोनों की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है।


इस लव स्टोरी की शुरुआत साल 2017 में उस वक्त हुई थी, जब आईपीएस बनने से पहले स्वर्ण प्रभात आईआईटी खड़गपुर में थे और उनकी पत्नी प्रतिभा रानी झारखंड बीआईटी से इंजीनियरिंग की पढाई कर रहीं थीं। पढाई पूरी तरने के बाद दोनों ने प्राइवेट जॉब की लेकिन इनके मन में कुछ बड़ा करने की जिद थी। दोनों ने यूपीएससी की तैयारी शुरू की और दोनों ही सफल रहे।


इसके बाद ही दोनों की दोस्ती हुई और धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे को अपनी दिल की बात बताई और आखिरकार साल 2020 में दोनों ने शादी कर ली। स्वर्ण प्रभात ने साल 2017 में आईपीएस निकाला जबकि प्रतिभा रानी ने 2018 में आईपीएस की परीक्षा पास की।


बता दें कि आईपीएस स्वर्ण प्रभात काफी कड़क मिजाज के अधिकारी हैं। मोतिहारी और गोपालगंज में एसपी रहने के दौरान जमीन, शराब और बालू माफिया के खिलाफ सख्त एक्शन लिया था। अब पूर्वी चंपारण में रहते हुए अपराध और अपराधियों के खिलाफ मुहीम छेड़ रखी है। उधर, उनकी पत्नी आईएएस अधिकारी प्रतिभा रानी बेतिया में उप विकास आयुक्त रह चुकी हैं और फिलहाल एड्स कंट्रोल सोसाइटी की डायरेक्टर हैं।