तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक
19-Apr-2025 01:45 PM
By First Bihar
Patna News: पटना दानापुर स्थित केंद्रीय विद्यालय, कैंट के लिए गुरुवार को घर से निकली 15 साल की नाबालिग छात्रा खुशी कुमारी का शव शुक्रवार को जमालपुर में ट्रैक के पास से बरामद हुआ है। छात्रा के शरीर पर चोट के निशान थे और उसके हाथ-पैर टूटे हुए थे। घटनास्तल से उसका स्कूल बैग, आईडी कार्ड मिला है जिससे उसकी पहचान हुई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया है।
मृतक छात्रा खुशी कुमारी के भाई अंशु ने बताया कि गुरुवार को जब काफी देर तक उसका पता नहीं चला तो उसकी गुमशुदगी की शिकायत दानापुर थाने में दर्ज कराई गई थी। देर रात उसका शव किऊल-जमालपुर रेलखंड पर अभयपुर रेलवे स्टेशन के रेलवे समपार फाटक के पास मिलने की जानकारी मिली।
सूचना पर झारखंड सैप में पदस्थापित खुशी के पिता व पूर्व सैनिक अमरेश कुमार संबंधित थाना पहुंचे। पोस्टमार्टम करवाने के बाद वे शव को लेकर वापस घर लौट आये। अमरेश कुमार परिवार के साथ शाहपुर के नूरपूर चांदमारी में घर बनाकर रहते हैं। दो बहनों में खुशी छोटी थी। खुशी दानापुर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में 10 वीं कक्षा में पढ़ती थी।
गुरुवार को सुबह रोज की तरह करीब 7 बजे वह स्कूल ड्रेस में साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। देर शाम तक जब वह वापस नहीं आई तो परिजन खोजबीन करने लगे लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजन रात में ही दानापुर थाने पहुंचे व लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। सभी के मन में एक ही सवाल है कि आखिर खुशी दानापुर से जमालपुर कैसे पहुंच गई?