Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन fuel price hike Bihar : बिहार में फिर महंगाई का झटका! पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 3 रुपये महंगा, जानिए नई कीमतें Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल
15-Jan-2026 12:24 PM
By FIRST BIHAR
Patna News: पटना नगर निगम ने राजधानी को आग लगने की घटनाओं से अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। नगर निगम की सशक्त स्थायी समिति की बैठक में शहर के विभिन्न इलाकों में 11 फायर हाइड्रेट स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। यह योजना आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से लागू की जाएगी।
नगर निगम के अनुसार, एक फायर हाइड्रेट की स्थापना पर करीब 11 लाख 23 हजार रुपये खर्च होंगे। इस तरह पूरी परियोजना पर लगभग 1.23 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इसका मुख्य उद्देश्य आग लगने की स्थिति में दमकल वाहनों को तुरंत और पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध कराना है, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।
फायर हाइड्रेट एक विशेष उपकरण होता है, जो सीधे मुख्य जलापूर्ति लाइन से जुड़ा रहता है। आग लगते ही अग्निशमन कर्मी इसके माध्यम से तुरंत भारी मात्रा में पानी प्राप्त कर सकते हैं। अभी तक कई इलाकों में पानी की कमी के कारण आग बुझाने में देरी होती रही है, लेकिन फायर हाइड्रेट लगने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
सबसे अधिक छह फायर हाइड्रेट कंकड़बाग अंचल में लगाए जाएंगे। इनमें वार्ड 29 का क्षेत्र, वार्ड 35 में विकलांग अस्पताल के पास स्थित स्लम एरिया, वार्ड 34 में टेम्पो स्टैंड और पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आसपास का इलाका, वार्ड 44 में मलाही पकड़ी चौक के पास पार्क के बगल तथा वार्ड 46 में बहादुरपुर सेक्टर-7 का स्लम एरिया शामिल है। ये सभी क्षेत्र घनी आबादी वाले हैं, जहां आग लगने की स्थिति में नुकसान की आशंका अधिक रहती है।
बांकीपुर अंचल में तीन स्थानों को फायर हाइड्रेट के लिए चिह्नित किया गया है। इनमें वार्ड 47 में बाजार समिति रोड पर सैदपुर हॉस्टल के सामने की स्लम बस्ती, लोहानीपुर की आंबेडकर कॉलोनी और काजीपुर रोड नंबर-2 पर अवर सचिव के आवासीय परिसर के पास का क्षेत्र शामिल है।
नूतन राजधानी अंचल में दो स्थानों पर फायर हाइड्रेट लगाए जाएंगे। इनमें नेहरू नगर टैक्स भवन कार्यालय रोड के पास की स्लम बस्ती और अदालतगंज-अमरनाथ रोड के बीच सीपीआई क्वार्टर के पास स्थित खाली जमीन शामिल है। इसके अलावा जक्कनपुर थाना रोड पर आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय और चाणक्य नेशनल यूनिवर्सिटी के बीच भी एक फायर हाइड्रेट स्थापित किया जाएगा, जिससे शैक्षणिक परिसरों और आसपास के रिहायशी इलाकों की सुरक्षा और मजबूत होगी।
बता दें कि आपदा प्रबंधन विभाग के सहयोग से पूरे शहर को अग्नि सुरक्षा के मजबूत ढांचे से लैस किया जा रहा है। महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर फायर हाइड्रेट लगाए जाने से आग लगने की घटनाओं में जान-माल की क्षति को काफी हद तक कम किया जा सकेगा। यह पटना को एक सुरक्षित और आपदा-संवेदनशील शहर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।