ब्रेकिंग न्यूज़

हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Home / bihar / पटना में 'सरकार' की हत्या की थी तैयारी, STF ने वक्त रहते पूरा...

पटना में 'सरकार' की हत्या की थी तैयारी, STF ने वक्त रहते पूरा खेल खराब किया...शूटर धराए, हथियारों का जखीरा जब्त

पटना में मोंटी सरकार की हत्या की बड़ी साजिश STF और पुलिस ने नाकाम कर दी। संयुक्त कार्रवाई में दो अपराधी गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध हथियार व कारतूस बरामद। नौबतपुर के पप्पू कुमार के घर से चला हथियारों का जखीरा।

10-Jul-2025 05:29 PM

By First Bihar

Patna News: बिहार एसटीएफ को आज बड़ी सफलता हाथ लगी है. राजधानी पटना में किसी मोंटी सरकार की हत्या करनी थी. लेकिन समय रहते पुलिस हरकत में आई और हत्या की घटना को अंजाम देने से पहले ही विफल कर दिया . STF और पटना पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दो अपराधी गिरफ्तार किए हैं. इनकी निशानदेही पर नौबतपुर से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद किया गया है. 

बिहार एसटीएफ को तकनीकी सूचना मिली थी कि कुछ अपराधकर्मी राजधानी के दीघा क्षेत्र में इकट्ठा हुए हैं. ये सभी किसी मोंटी सरकार नाम के व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे हैं. इस सूचना के बाद एसटीएफ की टीम सक्रिय हुई. पटना पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑपरेश शुरू किया गया. अपराधियों के कई ठिकानों पर छापेमारी शुरू की गई. पटना पुलिस के सहयोग से अपराधी तो पकड़े गए हीं, भारी मात्रा में अवैध हथियार-कारतूस बरामद किए गए हैं. इस तरह से हत्या की घटना को समय रहते असफल कर दिया गया है.

एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ओम कुमार उर्फ यथार्थ, अंकित कुमार को दीघा से गिरफ्तार किया है. इनकी निशानदेही पर नौबतपुर में छापेमारी की गई.  नौबतपुर फील्ड के पास अवस्थित घर जो  पप्पू कुमार का है,(स्थाई पता-बडकी कोपा) से भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है. इसमें पिस्टल तीन, पेन पिस्टल एक, मैगजीन समेत लगभग 140 चक्र जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.