मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म!
13-Jan-2026 08:11 AM
By FIRST BIHAR
Patna Metro: पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के सचिव सह प्रबंध निदेशक संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने सोमवार को पटना मेट्रो परियोजना की प्रगति की समीक्षा की। इस अवसर पर पीएमआरसीएल के वरिष्ठ अधिकारी और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की टीम भी मौजूद रही।
बैठक में परियोजना की समग्र स्थिति, चल रहे कार्यों, सामने आ रही चुनौतियों और आगामी लक्ष्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। पुडकलकट्टी ने प्राथमिकता कॉरिडोर के अंतर्गत बचे हुए दो महत्वपूर्ण मेट्रो स्टेशनों—खेमनीचक और मलाही पकड़ी—के निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने समयबद्ध कार्य, गुणवत्ता मानकों के पालन और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय पर विशेष जोर दिया।
यह प्राथमिकता कॉरिडोर पटना मेट्रो के शुरुआती संचालन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। वर्तमान में आइएसबीटी से भूतनाथ तक मेट्रो सेवा संचालित हो रही है, जबकि मलाही पकड़ी और खेमनीचक स्टेशन निर्माण के अंतिम चरण में हैं। इन दोनों स्टेशनों के पूरा होने से मेट्रो सेवा का दायरा बढ़ेगा और यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी।
बैठक के दौरान भूमिगत और एलिवेटेड दोनों हिस्सों के निर्माण कार्यों के साथ-साथ संचालन से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। अधिकारियों ने जानकारी दी कि ब्लू लाइन के भूमिगत हिस्से का निर्माण कार्य टनल बोरिंग मशीनों की मदद से तेजी से चल रहा है और इसके 2026 के अंत तक पूरा होने की संभावना है।
संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी ने कहा कि फोकस्ड प्लानिंग, स्पष्ट दिशा और मजबूत टीमवर्क के जरिए पटना मेट्रो परियोजना को समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पटना शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, प्रदूषण कम करने और आर्थिक विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।