ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज

Home / bihar / Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो...

Patna Metro : इस दिन से मलाही पकड़ी स्टेशन तक दौड़ेगी पटना मेट्रो , डिप्टी सीएम ने दिया अपडेट

पटना मेट्रो मार्च अंत तक मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी। ट्रायल रन पूरा, सिविल और इलेक्ट्रिक वर्क अंतिम चरण में, यात्रियों के लिए सुविधा सुनिश्चित।

12-Mar-2026 07:21 AM

By First Bihar

Patna Metro : पटना मेट्रो अब इस महीने के अंत तक मलाही पकड़ी तक दौड़ने लगेगी। वर्तमान में यह सेवा आईएसबीटी से भूतनाथ तक चल रही है। उपमुख्यमंत्री और नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को पटना मेट्रो परियोजना की समीक्षा के दौरान यह जानकारी दी।


बैठक में अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल रन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है और सीएमआरएस की हरी झंडी मिलने के बाद मलाही पकड़ी तक परिचालन शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सिविल वर्क समय पर पूरा हो रहा है, जमीन हस्तांतरण के अधिकांश मुद्दे हल हो चुके हैं और टनलिंग, इलेक्ट्रिक वर्क और सिग्नलिंग से जुड़े काम भी अंतिम चरण में हैं।


उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए परियोजना को समय पर पूरा किया जाए। समीक्षा बैठक में प्रधान सचिव विनय कुमार, पटना मेट्रो एमडी संदीप कुमार आर. पुडकलकट्टी, नगर आयुक्त यशपाल मीणा और डीएमआरसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


पटना मेट्रो का विस्तार शहरवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। मलाही पकड़ी तक पहुँचने से राजधानी के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों के यात्रियों को रोज़मर्रा की यात्रा में आसानी होगी और शहर में ट्रैफिक जाम कम होने की उम्मीद है।


अधिकारियों ने बैठक में कहा कि अब केवल अंतिम परीक्षण और सुरक्षा जांच शेष हैं। इसके बाद मलाही पकड़ी तक मेट्रो परिचालन शुरू हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों की मेहनत की सराहना की और कहा कि मेट्रो परिचालन से पटना की यात्रा संस्कृति में नई क्रांति आएगी। पटना मेट्रो परियोजना समय से पूरी हो रही है और मार्च के अंत तक यात्रियों को आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक आरामदायक, सुरक्षित और आधुनिक मेट्रो सेवा का लाभ मिलेगा।