हत्या या आत्महत्या? बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, मौत की वजह तलाश रही पुलिस Bihar news : बिहार में गर्मी का बड़ा असर! आंगनबाड़ी केंद्रों का समय बदला, अब सुबह ही होगा पूरा काम, जानें नया टाइमिंग सिस्टम! बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान बिहार में उच्च शिक्षा सुधार पर सख्ती: खराब प्रदर्शन वाले संस्थानों का होगा शैक्षणिक ऑडिट, वोकेशनल कोर्स की फीस होगी एकसमान Bihar News : बिहार को मिलेगा दूसरा ग्लास ब्रिज, गंगा के ऊपर चलने का रोमांच होगा शुरू! श्रद्धालु देखेंगे डॉल्फिन का नजारा कप्तान बदले, कहानी नहीं! धोनी से राहुल और अब पंत तक… हर बार क्यों गरम हो जाता है गोयनका कैंप का माहौल? जानिए... BIHAR NEWS : इंग्लिश चेकिंग में धरा गए 'तेजस्वी'..! इनकी अंग्रेजी अभी भी नौवीं फेल के लेवल से बाहर नहीं निकली, BJP ने नेता प्रतिपक्ष की ज्ञान का उड़ाया मजाक Bihar liquor ban : “शराबबंदी वाले बिहार में फिर जहरीली शराब का कहर! मोतिहारी में मौत का सिलसिला जारी, अब तक 4 की मौत, थानेदार सस्पेंड और कई गिरफ्तार Bihar News: नालंदा में छेड़खानी के बाद सियासी सरगर्मी तेज… पीड़िता से मिले पप्पू यादव, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल BIHAR NEWS : कभी थे खून के प्यासे दुश्मन, अब संन्यास से पहले करा रहे महादंगल! जानिए अनंत–विवेका की हैरान कर देने वाली कहानी
03-May-2020 11:02 AM
PATNA :लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच पटना मेट्रो के निर्माण की कवायद शुरु हो गयी है। इस बीच पटना मेट्रो की प्लानिंग में कुछ बदलाव किए गये हैं। पटना मेट्रो के डिब्बे अब और चौड़े होंगे। पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक आनंद किशोर ने बैठक कर आगे की रणनीति तैयार की है ताकि मेट्रो निर्माण का काम शुरू हो सके।
पटना मेट्रो प्रोजेक्ट का अलाइनमेंट बदलने के बाद दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन ने अब कोच का आकार बदलने का प्रस्ताव दिया है। पटना मेट्रो रेल कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक आनंद किशोर ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से डीएमआरसी, एनएचएआई, पुल निर्माण निगम, वन विभाग सहित अन्य के साथ मेट्रो को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की है। बैठक में मेट्रो कोच की चौड़ाई 3200 MM किए जाने पर लगभग सहमति बन गई। डीपीआर में पहले 2900 MM चौड़ाई प्रस्तावित की गई थी। हालांकि आखिरी फैसला PMRCL की अगली बोर्ड मीटिंग में होगा।
वहीं आईएसबीटी के पास करीब चार हजार वर्गमीटर जमीन पर रिसीविंग सब स्टेशन बनाने का प्रस्ताव है। ताकि मेट्रो के लिए यहीं से इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई हो सके। यहां से ISBT से लेकर मीठापुर रूट तक के लिए मेट्रो को इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई की जाएगी। आनंद किशोर ने कहा कि इस पर निर्णय 10 मई के बाद होने वाली बोर्ड बैठक में लिया जाएगा। मीटिंग का 22 एजेंडा तैयार किया गया है। उधर, विश्वेश्वरैया भवन में बन रहे अंडरग्राउंडपार्किंग के नीचे से मेट्रो गुजरेगी।
NH30 पर मेट्रो के अलाइनमेंट निर्माण के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने सहमति दे दी है। जीरो माइल पर मेट्रो जमीनी सतह से 12 मीटर तो रामकृष्णा नगर में 10 मीटर ऊपर दौड़ेगी। दानापुर छावनी क्षेत्र में प्रस्तावित मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए रक्षा मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा। जमीन अधिग्रहण का काम भी जल्द शुरू होगा। इसके लिए विशेष कोषांग के गठन के साथ ही उन्हें दो वाहन भी दिए जाएंगे।
पटना मेट्रो का अलाइनमेंट तय हो जाने के बाद आईएसबीटी पर मेट्रो का एलाइनमेंट सड़क के बीच में होगा। साथ ही पथ निर्माण विभाग द्वारा फ्लाइओवर निर्माण के लिए सड़क किनारे मौजूद अतिरिक्त भूमि के अधिग्रहण का निर्णय लिया गया। जीरो माइल पर फ्लाईओवर का एक्सटेंशन किया जाना है जिसकी वजह से मेट्रो यहां जमीन से 12 मीटर ऊपर चलेगी। वहीं रामकृष्णा नगर में अंडरपास की वजह से मेट्रो अलाइनमेंट सड़क से 10 मीटर ऊंचा होगा। अशोक राजपथ पर पीएमसीएच के पास मेट्रो एलाइनमेंट की स्वीकृति बीएमएसआईसीएल द्वारा दी गयी।