नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली
05-Oct-2025 09:03 AM
By First Bihar
Patna Metro: “पटना मेट्रो में आपका स्वागत है”..., अब यह लाइन जल्द ही पटनावासियों को सुनने को मिलने वाला है। जिसका इंतजार शहरवासियों को सालों से था, वो घड़ी आखिरकार अब आ चुकी है। पटना में कल से मेट्रो का परिचालन शुरु होने वाला है। पटना मेट्रो का पहला चरण अब शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसका उद्घाटन 6 अक्टूबर को करेंगे। इसी दिन नेहरू पथ पर भूमिगत मेट्रो कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा। मेट्रो सेवा शुरू होने से पटना के लोगों को एक सुविधाजनक और तेज़ यातायात विकल्प मिलेगा।
मेट्रो रेल सेफ्टी कमिश्नर ने सभी जरूरी जांच और परीक्षण के बाद मेट्रो को सुरक्षा प्रमाण पत्र दे दिया है। सिस्टम, ट्रैक, ट्रेन की स्पीड, ब्रेकिंग सिस्टम और तकनीकी पहलुओं की गहराई से जांच की गई थी। ट्रायल रन भी सफल रहा है।
कब से और कहां तक चलेगी मेट्रो?
शुरुआत: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक
रूट: न्यू ISBT से भूतनाथ रोड तक
फ्रीक्वेंसी: हर 20 मिनट में एक मेट्रो
फेरे: प्रतिदिन 40–42 ट्रिप
किराया
न्यू ISBT से जीरो माइल तक: 15
भूतनाथ रोड तक: 30
बता दें कि पटना मेट्रो में आधुनिक और ऊर्जा-कुशल ट्रेनें, स्वचालित सिग्नलिंग सिस्टम, अत्याधुनिक मेट्रो स्टेशन, टिकट वेंडिंग मशीन, लिफ्ट, एस्केलेटर के साथ अन्य सुविधाएं भी शामिल किया है। साथ ही दिव्यांगजनों के लिए विशेष सुविधाएं को निर्धारित किया गया है। वहीं, पर्यावरण के अनुकूल डिजाइन और कम कार्बन उत्सर्जन वाला बनाया गया है।
पटना मेट्रो शहर के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आ रही है। इससे न सिर्फ यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और स्मार्ट सिटी के सपने को भी साकार करने में मदद करेगी। यह परियोजना राजधानी के भविष्य को एक नई दिशा देने वाली साबित हो सकती है।