100 रुपये की घूस… 49 साल तक चलता रहा केस, आखिर में ऐसा हुआ फैसला कि सब रह गए हैरान जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारी Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 39 अफसरों का प्रमोशन...9 अफसर बने विशेष सचिव, पूरी लिस्ट देखें.... बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां April Bank Holiday 2026: अगले महीने बैंक रहेंगे इतने दिन बंद, List देखकर आप भी चौंक जाएंगे; जानिए तारीखें बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि बिहार में पहली बार IVF तकनीक से साहीवाल बछिया का जन्म, पूसा कृषि विश्वविद्यालय की ऐतिहासिक उपलब्धि RR vs CSK: नई जर्सी में पुराने साथियों से दो -दो हाथ करेंगे जड्डू, सैमसन भी धोनी के साथ हैं RR को पटखनी देने को तैयार Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान!
05-Jan-2026 09:38 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है, इस बार बदमाशों ने राजधानी पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मलाही पकड़ी में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी है। सोमवार की शाम सबा छह बजे दो बदमाशों ने विद्यापुरी पार्क के पास एक बाइक सवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। दो गोली लगने के बाद बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
मृतक की पहचान वैशाली जिला निवासी 39 वर्षीय अमन शुक्ला के रूप में हुई है। जिसका आपराधिक पृष्ठभूमि भी रहा है। इनके ऊपर कई कांड विभिन्न थाने में दर्ज है। पटना के बेऊर थाने में उनके खिलाफ बैंक लूट का मामला दर्ज है। बैंक लूट के अभियुक्त रहे अमन शुक्ला मई 2025 में जेल से निकले थे। वह सिक्योरिटी और बाउंसर एजेंसी चला रहे थे। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पटना के पत्रकार नगर थाना इलाके में बच्चे को डॉक्टर से दिखाने जा रहे थे, तभी दो बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ मौके पर पहुंचे सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने पूरी घटना की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।





पटना से सूरज की रिपोर्ट