ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा

Home / bihar / पटना में लॉकडाउन के बीच सड़क पर उतरा एक डॉक्टर, कोरोना के खिलाफ...

पटना में लॉकडाउन के बीच सड़क पर उतरा एक डॉक्टर, कोरोना के खिलाफ घर-घर जाकर कर रहे लोगों की स्क्रीनिंग

12-Apr-2020 06:28 PM

PATNA : कोरोना से देश भतभीत है। कोरोना को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां है। हर वक्त कोरोना की चर्चा सुन-सुन कर लोग तरह-तरह की अफवाह की बातों में पड़ जाते हैं। थोड़ी सी खांसी या छीक आने पर खुद को बीमार समझने लगते हैं और सोचने लगते हैं कि कहीं कोरोना ने उसे तो नहीं जकड़ लिया। ऐसे ही तमाम अफवाहों को दूर करने लॉकडाउन के बीच पटना की सड़क पर एक युवा डॉक्टर उतर गया है, जो घर-घर जाकर लोगों का डर मिटा रहे हैं। 


पटना के खगौल में हाथों में कोरोना के खिलाफ हथियार लिए घर-घर घूम रहे डॉक्टर गौतम भारती ने लोगों के मन से कोरोना के डर को दूर भगाने की ठान ली है। ये युवा डॉक्टर कॉलोनी में घूम-घूम कर लोगों के टेंमरेचर जांच के बता रहे हैं कि उन्हें कोई कोरोना-वोरोना नहीं हैं सब मन का भ्रम है। वे कोरोना के बारे में लोगों को जागरूक करते है। बचाव के उपाय बताते हैं सोशल डिस्टेंसिंग की सलाह देते हैं। साथ ही साथ मेडिकेटेड साबुन और ओआरएस पावडर के साथ वे लोगों को दवा भी दे रहे हैं।


डॉक्टर गौतम भारती के इस प्रयास की लोग भूरी-भूरी प्रशंसा करते नहीं थक रहे। इस मौके पर स्थानीय राम दयाल, सूरज सिंहा, पुरूरेन्द्र सिंह, कांति देवी, जयश्री, नीलम देवी, नंदू मिश्रा, संजय पांडेय समेत तमाम लोगों ने युवा डॉक्टर की इस पहल पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभी इस कॉलोनी में इस प्रकार की कोई सरकार के तरफ से कोई पहल नही की गई।जबकि इस युवा डॉक्टर ने हमलोगों को जागरूकता के साथ टेंपरेचर स्क्रिनिंग कर हमारे भीतर मौजूद कोरोना के खौफ को दूर कर दिया है।