खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
03-Jan-2020 09:22 AM
PATNA: राजधानी पटना में आए दिन प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने की ख़बरे सामने आती हैं. ताजा मामला गर्दनीबाग का है, जहां प्यार में धोखा मिलने पर एक लड़की ने सुसाइड की कोशिश की है. ब्वॉयफ्रेंड की चीटिंग से आहत लड़की ने बीच सड़क फिनाइल पी ली है.
गर्दनीबाग थाने के चितकोहरा और अनीसाबाद मोड़ के बीच दुर्गा मंदिर के पास लड़की गंभीर हालत में मिली. जिसके बाद लोगों ने उसे पीएमसीएच में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि एक लड़के से लड़की के प्रेम संबंध कई सालों से थे. लड़के ने प्यार में लड़की को धोखा दिया और उससे अलग हो गया.
ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने के बाद लड़की परेशान रहने लगी. चीटिंग से आहत लड़की ने बीच सड़क फिनाइल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की. गर्दनीबाग पुलिस ने बताया कि लड़की खुद को झारखंड के जामताड़ा की रहने वाली बता रही थी. फिलहाल लड़की की हालत गंभीर है, वो कुछ भी बोलने की हालत में नहीं है. उसकी हालत स्थिर होने पर ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा.