ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर? ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम

Home / bihar / पटना में बिहार सरकार के अधिकारी बेच रहे सब्जी, खरीदार की लग रही...

पटना में बिहार सरकार के अधिकारी बेच रहे सब्जी, खरीदार की लग रही है लंबी लाइन

23-Jan-2021 01:03 PM

PATNA : पटना में बिहार सरकार के अधिकारी सब्जी बेच रहे हैं और सब्जी खरीदने के लिए खरीदारों की लंबी लाइन लग रही है. सब्जी उगाने वाले किसानों को इसका डायरेक्ट फायदा मिल रहा है. एक तो उन्हें वाजिब दाम मिल रहा है और दूसरा यहा है कि पैसे भी सब्जी बेचे जाने के अगले दिन ही मिल जा रहे हैं. 

बता दें कि पटना स्थित सचिवालय में हर सोमवार और शुक्रवार को जैविक खाद से तैयार सब्जियां बेची जाती है. यहां कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मी दुकानदार की भूमिका में होते हैं. किसानों से सब्जियां लेकर कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मी खुद बेचते हैं. खास बात यह है कि जैविक खाद से तैयार सब्जियां दूसरे सब्जी से 50-60 फीसद अधिक दर पर बेची जा रही है.

इसके बाद भी राजधानी के लोग इसे पसंद कर रहे हैं. हर सोमवार और शुक्रवार को सब्जियां खरीदने के लिए खरीदार की लाइन लग रही है. अभी तक 10 क्विंटल से अधिक सब्जी बेची जा चुकी है, जिसमें मटर, ब्रोकली, बैगन, टमाटर, मूली, फूल व पत्तागोभी और मशरूम प्रमुख रुप से है. इसका सीधा लाभ किसानों को मिल रहा है.  बेची गई सब्जी की राशि किसानों को अगले दिन ही दे दी जाती है. इस समय राज्य में 18,060 किसान जैविक सब्जी का उत्पादन कर रहे हैं. इसकी बिक्री कृषि विभाग की बिहार स्टेट सीड एंड आर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी कर रही है.

बिहार स्टेट सीड एंड आर्गेनिक सर्टिफिकेशन एजेंसी के निदेशक सुनील कुमार पंकज ने बताया कि अभी बक्सर, भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुंगेर, खगडिय़ा, भागलपुर, कटिहार, नालंदा, बेगूसराय और लखीसराय के किसान जैविक खेती कर रहे हैं और कृषि विभाग उन्हें दुकान दे रहा है. कृषि विभाग ने पटना के फतुहा में जैविक फॉर्म विकसित किया है. यहां विभाग स्वयं जैविक सब्जी का उत्पादन कर रहा है. विभाग की पहल पर 13 हजार एकड़ में जैविक सब्जी की खेती हो रही है. जैविक खेती कृषि विज्ञानियों की देखरेख में की जा रही है.