“क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी UPSC 2025 में बदला ट्रेंड: इंटरव्यू में पीछे रहने के बावजूद OBC ने फाइनल मेरिट में EWS को छोड़ा पीछे, जानिए रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहत BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम
01-Oct-2021 07:19 AM
PATNA : सितंबर महीने के आखिरी दिन और अक्टूबर की शुरुआत में ही पटना के लोगों को गुलाबी ठंड का एहसास हो गया है। दरअसल चक्रवाती तूफान गुलाब की वजह से मौसम में जो बदलाव आया है उसके कारण पटना के लोगों को ठंड का एहसास समय से पहले ही होने लगा। पिछले 24 घंटे में पटना का पारा 9 डिग्री नीचे गया है और अभी इसमें गिरावट जारी रहने की उम्मीद है। मौसम में आए इस बदलाव की वजह से ज्यादातर घरों में एसी और कूलर बंद रहे। सुबह से ही 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। दिनभर हल्की बूंदाबांदी होती रही और रात में भी बारिश हुई।
पटना में अगले 2 दिनों के लिए मौसम विभाग में येलो अलर्ट जारी किया है। आज यानी 1 अक्टूबर और 2 अक्टूबर के बीच भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावे मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए आज से लेकर 2 अक्टूबर की सुबह तक का अलर्ट जारी किया है। वैशाली, समस्तीपुर व खगड़िया में अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट है। पटना, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय के लिए भारी से अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, गया, नालंदा, औरंगाबाद, अरवल, भोजपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय और मुंगेर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
बिहार में मौसम में तेजी से बदलाव आया है। पिछले 24 घंटों में पटना समेत कई जिलों में इसका असर भी दिख रहा है। चक्रवाती हवा के साथ हो रही बारिश के कारण कई जिलों में जनजीवन पर भी असर पड़ा है और पारे में तेजी से गिरावट है आई है। मौसम विभाग ने तीन अक्टूबर तक अलग-अलग तिथियों में अलग अलग जिलों के लिए भारी व अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के कुछ जिलों में 2 से 3 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। दरभंगा, समस्तीपुर, खगड़िया और सहरसा के लिये अतिभारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, बेगूसराय और अररिया में भारी बारिश के आसार हैं।