Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा फैसला ! अब सरकारी कर्मचारी सिर्फ 1 बार ही दे सकेंगे प्रतियोगी परीक्षा, नया आदेश जारी BIHAR NEWS : शराबबंदी या मज़ाक? स्कूल के टॉयलेट में शराब, मासूम ने कोल्ड ड्रिंक समझ गटक लिया, फिर ... Bihar Crime : रिश्तों का खौफनाक अंत! बड़े भाई ने छोटे भाई की पत्नी को मारी 3 गोलियां; क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर Bihar News: IPS अफसरों पर बिहार सरकार की डिजिटल नजर! अब काम, ट्रेनिंग और प्रमोशन सब होगा ऑनलाइन ट्रैक BIHAR NEWS : क्लासरूम से रेस्टोरेंट तक! प्रोफेसर-छात्रा की ‘सीक्रेट मुलाकात’ कैमरे में कैद, रेस्टोरेंट में दिखे अंतरंग पल; जांच के आदेश से मचा हड़कंप Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट बेकाबू! 6 दिनों में 21 हजार सिलेंडर बैकलॉग, 10 दिन तक इंतजार से लोग परेशान, अब मुख्य सचिव ने दिया यह आदेश बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक। BIHAR NEWS : ‘नौकरानी को थार, गर्लफ्रेंड्स को प्लॉट’—SDPO गौतम कुमार से EOU की मैराथन पूछताछ, हर बार सीमाई पोस्टिंग के सवाल पर छूटे पसीने BIHAR BHUMI : बिहार में बड़ा बदलाव! अब SC-ST, विधवा और सैनिकों के जमीन केस सबसे पहले निपटाए जाएंगे, सिन्हा ने कर दिया फैसला Bihar Weather : अचानक बदलेगा मौसम! बिहार में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का डबल अलर्ट
04-Aug-2020 06:49 AM
PATNA : राजधानी पटना में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के कोरोना संक्रमित पाए जाने का सिलसिला जारी है। सोमवार को पटना में आधा दर्जन डॉक्टर पॉजिटिव निकले हैं। पीएमसीएच और आईजीआईएमएस में डॉक्टर फिर से संक्रमित पाए गए हैं। पीएमसीएच के 4 डॉक्टर और 11 मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव मिले हैं। उधर आईजीआईएमएस के दो डॉक्टरों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सोमवार को पटना में कुल 338 नए मरीज मिले। पीएमसीएच में सोमवार को 323 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें 66 पॉजीटिव केस मिले जबकि आईजीआईएमएस में 383 सैंपल की जांच में 49 पॉजिटिव मिले हैं। आईजीआईएमएस में इलाज करा रहे हैं 2 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पटना एम्स में पिछले 24 घंटे में 20 नए कोरोना मरीजों को एडमिट किया गया है। पीएमसीएच के नेत्र विभाग के डॉक्टर और मुजफ्फरपुर के एक डॉक्टर संक्रमित पाए गए हैं और इनका इलाज पटना एम्स में चल रहा है।
दानापुर उपकारा में भी कोरोना का विस्फोट हुआ है। दानापुर उपकार के 11 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी को होम कोरंटाइन कर दिया गया है। सोमवार को पटना के जिन इलाकों में नए मरीज पाए गए उनमें अनिसाबाद, रूपसपुर, श्रीकृष्णापुरी, फुलवारी, भूतनाथ रोड, राजेंद्र नगर, आशियाना रोड, राजा बाजार, शेखपुरा का इलाका शामिल है। इसके अलावा पटना के ग्रामीण इलाकों की बात करें तो धनरूआ में 10 मरीज मिले हैं। जिनमें एक ही परिवार के 6 लोग शामिल हैं। जलालपुर गांव के रहने वाले एक परिवार के 6 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पुनपुन प्रखंड के पोठही गांव में पिछले कुछ दिनों में दो दर्जन नए मरीज मिले हैं जिसके बाद इस पूरे गांव को सील कर दिया गया है।