Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल
03-Sep-2022 08:07 AM
PATNA : राजधानी पटना में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी 13 नए केस सामने आए हैं। वहीं, 10 मरीज़ इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में एडमिट कराए गए हैं। डेंगू के मामलों में तेज़ी से बढ़ोतरी का कारण तापमान में अचानक बदलाव और गली-मोहल्ले में जलजमाव बताया जा रहा है। डॉक्टरों का भी साफ़ तौर पर कहना है कि ऐसी स्थिति में ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है।
डेंगू के लक्षण की बात करें तो इस बीमारी में तेज बुखार और सिरदर्द की शिकायत आती है। आंखों और मांसपेशियों में दर्द भी रहता है। मरीज़ों के जोड़ों में दर्द के साथ-साथ उन्हें थकान महसूस होता है। जी मिचलाना और लगातार उल्टी होना भी डेंगू के लक्षणों में से एक है। इसके अलावा शरीर पर लाल निशान की भी शिकायत आती है।
डेंगू के प्रकोप को लेकर सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से जानकारी दे गई है कि पटना नगर निगम के बांकीपुर अंचल सबसे हाट स्पाट डेंगू संक्रमित इलाका बना हुआ है। उन्होंने बताया कि निगम से समन्वय स्थापित कर लगातार फागिंग के साथ-साथ एंटी लार्वा दवा भी छिड़का जा रहा है। पीएमसीएच के मुख्य आकस्मिक चिकित्सा पदाधिकारी डा. अभिजीत सिंह का कहना है कि जैसे ही किसी व्यक्ति में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हो, वे तुरंत सतर्क हो जाएं और तभी से सावधानी बरतना शुरू कर दें। उन्होंने मरीजों को मच्छरदानी में रहने की सलाह दी है। तापमान हर चार घंटे पर रिकार्ड दर्ज करने के साथ-साथ नियमित तरल पदार्थ लेने की जरूरत है। डाक्टरों के सलाह के बाद ही कोई दवा लें।