ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / bihar / पटना में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बढ़ा, लंदन से आने वाले...

पटना में कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा बढ़ा, लंदन से आने वाले यात्रियों से फैल सकता है संक्रमण

30-Dec-2020 03:13 PM

PATNA : देश में कोरोना के नए स्ट्रेन से 20 लोग संक्रमित मिल चुके हैं. कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर देश भर में ब्रिटेन से आने वाले यात्रियों के लिए सरकार ने आरटी-पीसीआर जांच कराने की बात कही है. इसके बाद ही उन्हें घर जाने की अनुमति मिलेगी. लेकिन इसे कई जगहों पर नजरअंदाज किया जा रहा है. इन सब के बीच कोरोना के नए स्ट्रेन का खतरा अब बिहार में भी पहुंच चुका है. 

कोरोना के नए स्ट्रेन को  ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य समिति ने पटना के सदर अस्पताल समेत सभी अनुमंडलीय, रेफरल अस्पतालों के अलावा शहरी एवं ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को ब्रिटेन से आए 92 यात्रियों की सूची देकर 24 घंटे में RT-PCR जांच कराने का मंगलवार को निर्देश दिया था. इसमें से 80 ऐसे यात्री हैं जो सीधे यूके से पटना पहुंचे हैं. इनकी जांच के लिए जिला स्वास्थ्य समिति ने पटना के गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के अधीक्षक, सभी 6 अनुमंडलीय अस्पतालों के उपाधीक्षकों को विशेष रूप  बताया था. लेकिन इसमें से कई यात्रियों ने 24 घंटा बाद भी जांच नहीं कराया है. 

इसमें पटना के हर इलाके के लोग शामिल हैं. जिला स्वास्थ्य समिति ने पटना के अस्पतालों को भेजी सूची में यात्रियों की यात्रा का विवरण और मोबाइल नंबर दिया है. इसमें किसी भी यात्री का पूरा पता नहीं दिया गया है. दिए गए नंबर पर बात करने पर कुछ यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर जांच की बात कही तो कुछ ने खुद को पटना से बाहर बताया. कई यात्रियों का तो मोबाइल नंबर ही बंद है. कुछ यात्रियों का कहना है कि जांच के लिए कॉल आया है, एक - दो दिन में जाकर जांच करा लेंगे.