BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा
27-Aug-2020 06:48 AM
PATNA : राज्य में कोरोना के नए केस भले ही कमा रहे हो लेकिन कोरोना वारियर्स लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। पटना के पीएमसीएच में 2 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा 18 स्टाफ भी पॉजिटिव निकले हैं। बुधवार को हुई जांच में इन सभी को संक्रमित पाया गया है जबकि पटना के आईजीआईएमएस में 61 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें संस्थान के अंदर भर्ती 4 मरीज भी शामिल हैं। पटना में बुधवार को 347 नए मरीज मिले हैं जिसके बाद अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 19468 हो गई है।
राजधानी पटना के शहरी इलाकों के अलावे ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना के मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। दानापुर में 28, मसौढ़ी में 17, बाढ़ में 15, पालीगंज में 14, दुल्हिन बाजार में 11, बिहटा में 6, धनरूआ में 6 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा राजधानी के बोरिंग रोड में 2, कदमकुआं में 5, अशोक नगर में 4, मंदिरी में 4, पाटलिपुत्र में 4, और आर एस कॉलोनी में 3 नए मरीज मिले।
कोरोना काल के दौरान जूनियर डॉक्टरों और एएनएम ने सरकार को बड़ी राहत दे दी है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन ने 27 अगस्त तक प्रस्तावित कार्य बहिष्कार को तत्काल स्थगित कर दिया है। आपको बता दें कि हाईकोर्ट ने इस मामले में किसी भी तरह के इस हड़ताल को अवैध बताया था। इसके अलावा बिहार राज्य एएनएम संविदा कर्मचारी संघ ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे से बातचीत के बाद हड़ताल को स्थगित कर दिया है। संघ को मंत्री की तरफ से आश्वासन दिया गया है कि उनकी लंबित मांगों को पूरा करने का सरकार प्रयास करेगी।