ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Land: जमीन माफिया से विधायक का कनेक्शन! भाई के साथ केस दर्ज, ED कार्रवाई का काउंटडाउन शुरू BIHAR NEWS : 'मैं हूँ न ..', वाला राजनीति करते हैं नीतीश कुमार, तेजस्वी को JDU नेता का करारा जवाब, कहा - विपक्ष का नेता किसी ढंग से बन पाए, फिर भी ... Bihar News : जेपी गंगा पथ से पटना साहिब स्टेशन तक बनेगा सीधा रास्ता, जून तक खत्म होगा जाम का झंझट! Bihar Crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! अंधाधुंध फायरिंग में एक की मौत, एक गंभीर; इलाके में दहशत का माहौल Bihar school : अब कोई बच्चा नहीं रहेगा स्कूल से बाहर, सरकार ने तैयार किया यह ख़ास प्लान; 80 हजार स्कूलों में एक साथ शुरू होगा यह काम Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल

Home / bihar / पटना में बनेंगे 9 फुट ओवरब्रिज और मल्टीलेवल पार्किंग, केंद्र को भेजा गया...

पटना में बनेंगे 9 फुट ओवरब्रिज और मल्टीलेवल पार्किंग, केंद्र को भेजा गया प्रस्ताव

05-Sep-2022 07:49 AM

PATNA : राजधानी पटना को स्मार्ट सिटी बनाने की पूरी तैयारी की जा रही है। शहर की कई सड़कों को पैदल पार करना मुश्किल होता है, जिसके कारण ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। यही वजह है कि यहां कई बार हादसे भी हो जाते हैं। लेकिन अब ऐसे ऐसे 9 जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनाने की तैयारी की जा रही है। इसका प्रस्ताव पटना स्मार्ट सिटी ने बनाया है। साथ ही मौर्यालोक परिसर का जीर्णोद्धार होगा। 



इस परियोजना के तहत (जी+5) मौर्या टॉवर को नौ मंजिला (जी+9) बनाया जाएगा। पटना स्मार्ट सिटी ने पीपीपी मोड पर ऐसी 6 प्रोजेक्ट की तैयारी है, लेकिन इसके लिए केंद्र सरकार से पहले हरी झंडी लेनी होगी। स्मार्ट सिटी ने यह प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार को भेज दिया है। जैसे ही केंद्र की सहमती मिलती है वैसे ही आगे काम शुरू कर दिया जाएगा। पहले चरण में बेली रोड में गोला रोड मोड़, आरपीएस मोड़, चिड़ियाघर गेट नंबर 1, शेखपुरा मोड़, विद्युत भवन, विश्वेश्वरैया भवन, राजेंद्रनगर टर्मिनल, भूतनाथ क्रॉसिंग और कुम्हरार क्रॉसिंग पर फुट ओवरब्रिज बनाने की तैयारी है।



पटना में ट्रैफिक की समस्या को देखते हुए 8 जगहों पर मल्टीलेवल पार्किंग बनेगी। इनमें खास तौर पर गांधी मैदान रोड, एग्जीबिशन रोड, फ्रेजर रोड, स्टेशन रोड, बुद्धमार्ग, बेली रोड, पूर्वी बोरिंग कैनाल रोड, बोरिंग रोड आदि शामिल हैं। इसके साथ ही फ्लाईओवरों का सौंदर्यीकरण भी होगा। चिरैयाटांड़ पुल, आर ब्लॉक-वीरचंद पुल, अटल पथ-हड़ताली मोड़ के निचले हिस्सों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। 10 प्रमुख गोलंबरों का भी सौंदर्यीकरण होगा। इनमें जीपीओ गोलंबर, फ्रेजर रोड गोलंबर, इनकम टैक्स गोलंबर, रेलवे स्टेशन गोलंबर, रामगुलाम चौक, चिरैयाटांड़ गोलंबर, दिनकर गोलंबर, प्रेमचंद रंगशाला गोलंबर, मैकडॉवेल गोलंबर, राजेंद्रनगर गोलंबर शामिल हैं।