ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

Home / bihar / पटना में ऑटो का नया किराया तय, 7 साल बाद परिवहन विभाग ने...

पटना में ऑटो का नया किराया तय, 7 साल बाद परिवहन विभाग ने दी मंजूरी

05-May-2021 07:16 AM

PATNA : राजधानी पटना में ऑटो का नया किराया तय हो गया है।।परिवहन विभाग ने 7 साल बाद ऑटो का नया किराया तय किया है। कम से कम दो किलोमीटर के लिए न्यूनतम किराया तय हुआ है। इससे अधिक सफर करने पर प्रति किलोमीटर अतिरिक्त पैसे देने होंगे। बिहार में साल 2013 के बाद ऑटो रिक्शा के किराए में पुनरीक्षण नहीं किया था। जबकि इस अवधि में पेट्रोल-डीजल के मूल्य में काफी वृद्धि हुई। इसलिए राज्य सरकार ने विचार किया कि 14 फरवरी 2013 को जारी आदेश में संशोधन किया जाए। बढ़ी हुई दर राज्य स्तर पर लागू होगी। विभाग ने वाहनों की श्रेणी के अनुसार किराया तय किया है और साफ किया है कि इससे अधिक किराया लेने पर सरकार कार्रवाई करेगी। 


पेट्रोल से चलने वाले ऑटो रिक्शा में अगर मीटर लगा होगा या रिज़र्व बुक होगा तो पहले दो किलोमीटर के लिए 18 रुपये यात्रियों को देने होंगे। इससे अधिक दूरी तय करने पर 9 रुपये प्रति किलोमीटर देने होंगे। पेट्रोल से चलने वाले शेयर ऑटो में पहले दो किलोमीटर के लिए 4.80 पैसा प्रति यात्री तो इससे अधिक सफर करने पर तीन रुपये प्रति किलोमीटर देने होंगे। चार यात्री वाले डीजल ऑटो जिसमें मीटर लगा होगा, उसमें पहले 2 किलोमीटर का किराया 14 रुपये 40 पैसे रिज़र्व बुक करने पर देने होंगे। इससे अधिक सफर करने पर 7.20 रुपये प्रति किलोमीटर देने होंगे। डीजल से चलने वाले शेयर ऑटो में पहले 2 किमी का किराया 4.80 रुपये तो अधिक सफर करने पर 2.40 रुपये प्रति किमी तय किया गया है।


चालक सहित 7 लोगों की क्षमता वाले ऑटो का रिज़र्व किराया पहले दो किमी के लिए 3 रुपये प्रति व्यक्ति तो इससे आगे सफर करने पर 1.50 रुपये प्रति किमी तय किया गया है। चालक सहित 8 यात्रियों के बैठने वाले ऑटो का किराया पहले दो किमी का 3 रुपये प्रति व्यक्ति तो अधिक सफर करने पर 1.50 रुपये प्रति व्यक्ति किराया तय किया गया है। सीएनजी से चलने वाले मीटर लगे ऑटो या रिजर्व बुक करने पर पहले दो किमी के लिए 15 रुपये तो अधिक दूरी के लिए 7.50 रुपये प्रति किमी तय किया गया है। शेयर ऑटो का किराया पहले दो किमी का 4 रुपये प्रति किमी तो अधिक दूरी का किराया 2.50 रुपये किमी तय किया गया है।