खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
10-Apr-2021 07:36 AM
PATNA : बिहार में आज से करोड़ों की नई गाड़ी लाइन लागू हो गई है। राजधानी पटना में आज से कोविड से बचाव के मानकों का उल्लंघन होने पर आपके खिलाफ कड़ा एक्शन होगा। दुकानों को सील किया जाएगा और गाड़ियों को जब्त किया जाएगा। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि सभी एसडीओ और एसडीओ को सरकार द्वारा जारी आदेश का पालन कराने का निर्देश दिया गया है। शाम 7 बजे के बाद दुकानों को बंद किया जाएगा। इसका अनुपालन एसडीओ द्वारा गठित टीम और थानाध्यक्ष कराएंगे।
मास्क जांच करने के लिए गठित 18 टीमें दुकानों को बंद कराने सहयोग देंगी। आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि पूजा समितियों के साथ बैठक कर रामनवमी जुलूस निकालने पर रोक, नदी-तालाबों में चैती छठ महापर्व नहीं करने के लिए प्रशासन के आदेश से अवगत कराया जाएगा। शुक्रवार से ही इसका असर भी दिखने लगा है।
कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार शाम शहर की सड़कों पर टीम के साथ उपविकास आयुक्त रिची पांडे उतरे। इस दौरान मानक का उल्लंघन करने वाली 8 दुकानों को 24 घंटे के लिए बंद करा दिया गया। वहीं, मास्क नहीं पहनने वाले 30 लोगों से 1500 रुपए जुर्माना वसूला गया। जिन दुकानों को बंद कराया गया उनमें रॉयल डायग्नोस्टिक सेंटर, नीलम ज्वेलर्स, इन टच मेंस वियर राजाबाजार, सुरेश फोटोस्टेट- हड़ताली मोड़, प्रिंस साहब-नियर पीएंडएम मॉल पाटलिपुत्र, हिमालय ऑप्टिकल-बोरिंग रोड, रंजीत मेडिको और ऑप्टिकल्स-राजाबाजार और महाराजा मीट शॉप-राजाबाजार शामिल हैं।