ब्रेकिंग न्यूज़

Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल

Home / bihar / कैसे जीतेंगे जंग: पटना में 10 दिन से टीका एक्सप्रेस बंद, 16 जुलाई...

कैसे जीतेंगे जंग: पटना में 10 दिन से टीका एक्सप्रेस बंद, 16 जुलाई के बाद आगे नहीं बढ़ी वैक्सीन की गाड़ी

26-Jul-2021 10:30 AM

PATNA : राजधानी पटना में कोरोना टीकाकरण अभियान को बड़ा झटका लग रहा है. पिछले 10 दिन से टीका एक्सप्रेस पर ब्रेक लगने के बाद वैक्सीनेशन का अभियान ठप पड़ गया है. फुलवारीशरीफ और दानापुर नगर परिषद में टीका एक्सप्रेस पिछले 16 जुलाई से बंद है. इन दोनों नगर परिषदों में टीका एक्सप्रेस से वैक्सीनेशन पहले से ही सुस्त था.


टीका एक्सप्रेस जहां एक ओर पटना नगर निगम क्षेत्र में तेज रफ्तार पकड़ चुकी हैं और बड़ी संख्या में इसके द्वारा वैक्सीनेशन है. वहीं दूसरी ओर फुलवारीशरीफ और दानापुर नगर परिषद में टीका एक्सप्रेस पिछले 16 जुलाई से बंद है. अब इसके बंद होने से लोगों को परेशानी हो रही है और इलाके में वैक्सीनेशन अभियान भी प्रभावित हो रहा है. करीब डेढ़ महीने से जिले में टीका एक्सप्रेस चलायी जा रही है. 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार तक के आंकड़ों के मुताबिक जिले में टीका एक्सप्रेस के द्वारा वैक्सीन की 2,02,692 डोज लगायी जा चुकी है. इसमें टीका एक्सप्रेस द्वारा दानापुर नगर परिषद क्षेत्र में मात्र 8744 डोज और फुलवारीशरीफ नगर परिषद में 5544 डोज लगायी जा चुकी है. पटना नगर निगम के किसी भी अंचल के मुकाबले यह संख्या काफी कम है. निगम के अजीमाबाद में 31437 लोगों को टीका एक्सप्रेस ने वैक्सीन लगायी है.


इसी तरह से निगम के दूसरे अंचलों में भी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन टीका एक्सप्रेस के द्वारा किया गया है. बांकीपुर में 38,378 डोज, कंकड़बाग में 28,898 डोज, नूतन राजधानी में 33,786 डोज, पाटलिपुत्र में 26,555 डोज, पटना सिटी में 29,350 डोज लगायी गयी है. पटना शहरी क्षेत्र में वैक्सीनेशन की रफ्तार बढ़ाने में टीका एक्सप्रेस की बड़ी भूमिका है.


गौरतलब हो कि जिले में 40 टीका एक्सप्रेस चलायी जा रही हैं. इनके जरिये पटना नगर निगम के छह अंचल और फुलवारीशरीफ नगर परिषद, दानापुर नगर परिषद के वार्डों में गाड़ियों पर स्वास्थ्यकर्मियों की टीम पहुंचती है और अस्थायी सेंटर बना कर वैक्सीन लगायी जाती है. इससे लोगों को उनके मुहल्ले या घर के निकट ही वैक्सीन आसानी से मिल जाती है.


पटना के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एसपी विनायक ने बताया कि अभी पटना नगर निगम क्षेत्र में वैक्सीनेशन करने वाले स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती बढ़ायी गयी है. इसके कारण दानापुर और फुलवारी शरीफ नगर परिषद क्षेत्र में टीका एक्सप्रेस नहीं चल पा रही हैं. दो दिनों के बाद इन्हें फिर से उस क्षेत्र में चलाया जायेगा.