खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
28-Dec-2025 10:40 PM
By First Bihar
PATNA: 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन पटना से अचानक 23 साल का युवक लापता हो गया था। जिसकी खोजबीन में परिजन दिन रात लगे हुए थे और खुशरुपुर थाने की पुलिस भी तलाश में लगी हुई थी. लेकिन आज 28 दिसंबर की देर शाम को अचानक वह घर लौट आया। जिसे देखते ही परिजनों ने उसे गले लगा लिया। बड़े बेटे को सामने देख मां-पिता के आंखों से आंसू निकलने लगे और बेटा भी रोने लगा।
23 साल के मानव ने परिजनों से अपनी आपबीती बतायी। कहा कि वह पूजा करने के लिए बनारस चला गया था। लेकिन तभी यात्रा के दौरान उसका मोबाईल गुम हो गया। घर के किसी भी सदस्य का मोबाइल नंबर उसे याद नहीं था। फिर उसे अपने पुराने दोस्त का नंबर याद आया। उसने किसी तरह एक व्यक्ति से मोबाइल मांगकर उस नंबर पर कॉल किया संयोग से वह नंबर चालू था और उसकी अपने दोस्त से बात हो गयी। उसने बताया कि वह बनारस में आ गया है, यह बात घर में बता दो हम वापस पटना लौट रहे हैं।
दोस्त ने तुरंत इस बात की सूचना परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों के जान में जान आई। इतनी कड़ाके की ठंड में पूरा परिवार बच्चे की तलाश में दिन रात लगा हुआ था। जब इस बात का पता चला की मानव बनारस में हैं तब लोगों ने राहत की सांस ली। रविवार की देर शाम अपने बेटे को सामने देख माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने बेटे को गले से लगा लिया। जिसके बाद इस बात की सूचना पिता ने खुशरुपुर थाने के थानाध्यक्ष को दी।
बता दें कि पटना के खुशरूपुर थाना क्षेत्र के नीमतल रोड निवासी कौशल कुमार सिंह के 23 वर्षीय पुत्र मानव कुमार पटना के राजेन्द्र नगर स्थित रेमंड शो रूम में काम करने के लिए पिछले एक सप्ताह से जा रहा था। मानव 25 दिसंबर क्रिसमस के दिन भी सुबह साढ़े 9 बजे राजेन्द्र नगर के लिए घर से निकला था। लेकिन 25 दिसंबर की शाम से ही उसका दोनों मोबाइल नंबर लगातार ऑफ बताने लगा।
25 दिसंबर की शाम से ही परिजन उसकी खोजबीन में लगे हैं, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चल सका। थक हारकर मानव के पिता कौशल कुमार सिंह ने खुशरूपुर थाने में बेटे की गुमशुदगी का मामला दर्ज करा पुलिस से बेटे की सकुशल बरामदगी की मांग की। गुमशुदगी का मामला खुशरुपुर थाने में दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी कि तभी मानव के वापस घर आने की सूचना पिता से मिली। पूरा परिवार बेटे के अचानक लापता होने से परेशान थे लेकिन उसके घर लौटने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली।