ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी ! इनलोगों का 1 से 10 अप्रैल के बीच होगी जॉइनिंग; जानिए पूरा अपडेट IAS ranking Bihar : बिहार की नई IAS सीनियरिटी लिस्ट ने सबको चौंका दिया, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत चौथे नंबर पर, जानिए टॉप पर है किसका नाम... medicine price hike : 1 अप्रैल से दवाएं महंगी! पेरासिटामोल-एंटीबायोटिक के बढ़ेंगे दाम, जानिए कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद

Home / bihar / पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की...

पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें

Patna News: पटना में एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। जिलाधिकारी त्यागराजन ने अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक भीड़ न लगाने की अपील की। गैस बुकिंग के लिए समय अंतराल और निगरानी व्यवस्था लागू की गई है।

13-Mar-2026 04:04 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: पटना में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच डीएम त्यागराजन एसएम ने कर स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और आने वाले दिनों में भी कोई कमी नहीं होगी। 


डीएम ने लोगों से अपील की कि अफवाहों के कारण घबराकर गैस एजेंसियों पर भीड़ न लगाएं और अनावश्यक रूप से सिलेंडर बुक न करें। त्यागराजन ने बताया कि कुछ लोग घबराहट में एडवांस बुकिंग करा रहे हैं या जरूरत से ज्यादा सिलेंडर लेने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे वितरण व्यवस्था पर अनावश्यक दबाव बन रहा है।


नगर निकाय क्षेत्र में एक सिलेंडर की बुकिंग के बाद दूसरा सिलेंडर 25 दिनों के अंतराल पर बुक किया जा सकेगा। अतिरिक्त सिलेंडर की बुकिंग 30 दिनों के अंतराल पर होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलेंडर की आपूर्ति के लिए 30 दिनों का अंतराल निर्धारित किया गया है, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समान रूप से गैस उपलब्ध हो।


पटना जिले की सभी 188 गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, ताकि वितरण प्रक्रिया पर निगरानी रखी जा सके और किसी भी तरह की गड़बड़ी या कालाबाजारी रोकी जा सके। जहां भी एजेंसियों पर भीड़ की स्थिति बनेगी, वहां तुरंत पुलिस भेजकर नियंत्रण किया जाएगा। डीएम ने कहा कि कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में दानापुर और फुलवारी शरीफ में शिकायतों पर कार्रवाई की गई है।


प्रशासन ने अस्पतालों, कॉलेजों और अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों को गैस आपूर्ति में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एजेंसियों को जरूरत पड़ने पर ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। डीएम ने पटना के लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। जिले में गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है और वे धैर्यपूर्वक सामान्य तरीके से गैस बुकिंग करें।