अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
14-Jul-2022 07:43 AM
PATNA : पटना के राजा बाजार इलाके में बीती रात जमकर हंगामा देखने को मिला है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला और नवजात की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया है। महिला को डिलीवरी के लिए गेटवेल हॉस्पिटल में लेकर आए थे। डिलीवरी के दौरान महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान गेटवेल हॉस्पिटल पर जमकर पत्थरबाजी की गई, अफरा तफरी मच गई और पुलिस को मौके पर पहुंचकर बल प्रयोग करना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक गर्दनीबाग रोड नंबर 15 की रहने वाली शोभा देवी को डिलीवरी के लिए परिजन गेटवेल हॉस्पिटल लेकर आए थे। डिलीवरी के दौरान ही शोभा और उसके नवजात बेटे की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। अस्पताल में तोड़फोड़ और स्टाफ के साथ मारपीट भी की। परिजनों ने शव के साथ सड़क जाम कर दी। सूचना मिलने के बाद एयरपोर्ट और शास्त्रीनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लाठीचार्ज कर लोगों को भगाया। बुधवार रात हुई इस घटना में तीन-चार लोग घायल हो गए। लोगों के तेवर देख अस्पताल के गेट को बंद कर दिया गया।
परिजनों की तरफ से इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया गया तो वहीं गेटवेल अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल अफसर डॉ. संजीव ने बताया कि शोभा के पेट में बच्चा अस्पताल में एडमिट होने से ही पहले ही मर गया था। परिजनों को यह बता दिया गया था कि ऑपरेशन में रिस्क है। शोभा की मौत भी हो सकती है। परिजनों से ऑपरेशन करने की कागज अनुमति भी ले ली गई थी। उसे ब्लीडिंग बहुत हो गई थी। बीपी कम हो गया था। इलाज में कोई लापरवाही नहीं हुई है। सारी रकम का बिल दिया गया है। मौत के बाद परिजनों ने तोड़फोड़ और मारपीट शुरू कर दी।