Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल
18-May-2021 08:10 AM
PATNA : कोरोना की महामारी के बाच पटना के निजी अस्पतालों की हैवानी कहानियां रूह को कंपाने लगी है. अब पटना के बेली रोड स्थित पारस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती एक महिला मरीज के साथ गैंगरेप का आरोप लगा है. पीडित महिला की बेटी ने अपनी मां के बयान का वीडियो जारी किया है. पटना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
बेटी ने जारी किया वीडियो
पारस अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती महिला की बेटी ने सोशल साइट पर वीडियो जारी किया है. उस वीडियो में वह अपनी मां से पूछ रही है कि उसके साथ गलत हुआ है या नहीं. पीडित महिला बता रही है कि कल शाम उसके साथ अस्पताल में गलत हुआ है. पीडिता की बेटी ने जैसे ही सोशल मीडिया पर अपनी मां का वीडियो डाला वैसे ही ये वायरल हो गया. उसके बाद पुलिस हरकत में आयी है.
पटना की शास्त्रीनगर थाना पुलिस ने सोमवार की रात पारस हॉस्पीटल में पहुंचकर मामले की छानबीन की है. थानेदार रमाशंकर ने बताया कि पीडिता के साथ गलत हुआ या है नहीं इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है. लेकिन पुलिस जांच कर रही है. महिला आईसीयू में भर्ती है. अब तक पीडिता की बेटी ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है लेकिन फिर भी पुलिस जांच में लगी है. जरूरत हुई तो पीडित महिला की मेडिकल जांच भी करायी जायेगी.
उधर पारस अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से इकार किया है. पारस अस्पताल ने कहा है कि आईसीयू में भर्ती एक महिला के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है, जिसे आंतरिक जांच में गलत पाया गया है. हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है इसलिए अस्पताल प्रबंधन पुलिस को सहयोग दे रहा है. अस्पताल ने कहा है कि आईसीयू में 24 मरीज हैं औऱ कुछ स्टाफ भी रहते हैं. ऐसे में बदसलूकी का आरोप गलत है.