ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर

Home / bihar / पटना के इन इलाकों में आज और कल नहीं चलेगी गाड़ी, जानिए छठ...

पटना के इन इलाकों में आज और कल नहीं चलेगी गाड़ी, जानिए छठ का ट्रैफिक प्लान

30-Oct-2022 08:46 AM

PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ को लेकर राजधानी पटना के ट्रैफिक में दो दिन का बदलाव किया जा रहा है। आज यानी 30 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर तक कई इलाकों में गाड़ियां नहीं चलेगी। आज छठ का पहला अर्घ्य है। इस दिन दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक अशोक राजपथ पर गाड़ी नहीं चल सकेगी, जबकि 31 अक्टूबर को सुबह का अर्घ्य है। इस दिन भी सुबह 2 बजे से 8 बजे तक अशोक राजपथ पर गांधी मैदान कारगिल चौराहे से दीदारगंज तक परिचालन पर रोक रहेगा। 



आपको बता दें, छठ को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं, राजधानी पटना में यातायात की व्यवस्था में भी थोड़ा हेर फेर किया जा रहा है। दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ के तरफ कोई भी गाडी नहीं चलेगी। इस समय सभी गाड़ियां रामजीचक मोड़ से नहर रोड होते हुए बेली रोड जा सकते हैं। जेपी सेतु पर 30 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक, सोनपुर और छपरा की तरफ से पटना की तरफ से आने वाले और शाम 5 से 7 बजे तक पटना से सोनपुर और छपरा जाने वाली कोई भी गाड़ी नहीं चल सकेगी। वहीं, 31 अक्टूबर की बात करें तो इस दिन सुबह पटना से सोनपुर और छपरा आने जाने के लिए सुबह 6 बजे से 8 बजे तक परिचालन बाधित रहेगा। 



कई गाड़ियों के परिचालन पर रियायतें भी दी गई है, जिसमें एम्बुलेंस, अग्निशमन गाड़ियां और शव वाहन शामिल है। अटल पथ से जेपी सेतु और सोनपुर जाने के लिए 30 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और 31 अक्टूबर को सुबह 2 बजे से 9 बजे तक परिचालन ठप रहेगा। पटना जंक्शन, जीपीओ होते हुए बेली रोड से दानापुर खगौल जाने वाली बस गांधी मैदान तकी जगह पटना जंक्शन से ही वापस लौट जाएगी।



ट्रैफिक रूट में हेर फेर से छठ व्रतियों को परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं है। उनके वाहनों के परिचालन और पार्किंग के लिए स्पेशल रूट खोला गया है। अशोक राजपथ के लिय सभी इंट्री प्वाइंट बंद कर दिया जाएगा। सभी छठ व्रती खजांची रोड के रास्ते पटना कॉलेज या साइंस कॉलेज तक जा सकेंगे। वे अपनी गाड़ी पटना कॉलेज में पार्क कर सकेंगे। वहीं, आपको बता दें, गांधी घाट तक व्रती पैदल जाएंगे।