बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
13-Oct-2022 07:46 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी कानून की एक बार फिर पोल खुल गई है। इस बार राजधानी पटना से शराब पार्टी का मामला सामने आया है। पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुराने बस स्टैंड के पास एक होटल में शराब पार्टी चल रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो गेस्ट समेत होटल मालिक को धर दबोचा। तीनों ने शराब पी रखी थी।
इस मामले को लेकर पटना के एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने जो जानकारी दी है वह बेहद चौंकाने वाली है। उन्होंने कहा कि होटल में शराब पटना के एक ठिकाने से ही मंगाई गई थी। यानी साफ़ तौर पर इस बात का खुलासा हुआ है कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद शराब बेचे जा रहे हैं। गिरफ्तार लोगों में होटल संचालक दिग्विजय कुमार और वहां ठहरे हुए विकास रंजन और आशिक यादव हैं। विकास रंजन मूल रूप से सासाराम का रहने वाला है जबकि आशिक यादव जहानाबाद में रहता है। अल्कोहल टेस्ट में तीनों के शराब पीने की पुष्टि हुई है।
हैरत की बात ये भी है कि होटल जक्कनपुर थाना के पास ही है। इसके बावजूद वहां शराब की पार्टी चल रही थी। फिलहाल तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।