ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर

Home / bihar / पटना के हॉस्पिटल बुला रहे मरीजों को, लॉकडाउन में आने को तैयार नहीं...

पटना के हॉस्पिटल बुला रहे मरीजों को, लॉकडाउन में आने को तैयार नहीं पेशेंट

28-Apr-2020 08:43 AM

PATNA : पटना का आईजीआईएमएस और इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान लॉकडाउन के बीच मरीजों की राह देख रहा है। बुलाने पर भी मरीज हॉस्पिटल नहीं आ रहे हैं। गंभीर बीमारियों के मरीज भी इलाज से करता रहे हैं। हालात ये है कि इन दोनों अस्पतालों में मरीजों की वेटिंग लिस्ट बढ़ती ही चली जा रही है।


पटना के आईजीआईएमएस में 450 से अधिक, जबकि इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में करीब 200 ऐसे मरीज हैं। इनमें किसी को बाइपास सर्जरी करानी है तो किसी एंजियोप्लास्टी। किसी को एंजियोग्राफी करानी है तो किसी को पेसमेकर लगवाना या वॉल्ब बदलवाना है। लॉकडाउन के बाद से वेटिंग लिस्ट जस की तस बनी हुई है।  इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान  में140 मरीजों की एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी, तो 55 की ओपन हार्ट सर्जरी होनी है। वहीं आईजीआईएमएस में 450 से अधिक मरीज ओपन हार्ट सर्जरी के लिए इंतजार कर रहे हैं।


इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान के निदेशक डॉ. अरविंद कुमार बताते हैं कि जिन मरीजों को डेट दी गई थी, उनमें से कई से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन सभी ने लॉकडाउन में आने में खुद को सक्षम नहीं बताया है। मरीज फोन पर दवा पूछ कर ही काम चला रहे हैं।  डॉक्टरों का मानना है कि लॉकडाउन में मरीज इलाज कराने आते तो शायद वेटिंग लिस्ट कम हो जाती। लेकिन अब लिस्ट लंबी होती चली जा रही है।